
'आजाद' का टीजर जारी, अजय देवगन का दिखा धांसू अवतार
क्या है खबर?
अभिनेता अजय देवगन ने हाल ही में अपनी नई फिल्म 'आजाद' का ऐलान किया था, जिसके निर्देशन की कमान अभिषेक कपूर ने संभाली है।
इसके जरिए रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। अजय के भांजे अमन देवगन भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
अब निर्माताओं ने 'आजाद' का टीजर जारी कर दिया है। अजय की उम्दा अदाकारी ने एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
आजाद
कब रिलीज होगी फिल्म?
अजय के अलावा टीजर में राशा और अमन की भी झलक दिख रही है। डायना पेंटी, मोहित मलिक और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार भी इस फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे।
अजय ने टीजर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हर जंग में, हर बहादुर योद्धा के साथ, एक वफादार घोड़ा जरूर रहा है।'
'आजाद' अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रोनी स्क्रूवाला इस फिल्म के निर्माता हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Harr jung mein, harr bahadur yodha ke saath, ek wafadaar ghoda zaroor raha hai. 🐎 #Azaad Teaser Out Now.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) November 5, 2024
Witness the adventure on big screens this January 2025. pic.twitter.com/0Ig7PQl63w