Page Loader
SIIMA 2024: ऐश्वर्या राय को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, बेटी आराध्या ने लगाया गले 
SIIMA 2024: ऐश्वर्या राय को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@siimawards)

SIIMA 2024: ऐश्वर्या राय को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, बेटी आराध्या ने लगाया गले 

Sep 16, 2024
04:27 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इस वक्त अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ दुबई में हैं। हाल ही में वह साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA 2024) के कार्यक्रम में पहुंचीं, जहां उन्हें 'पोन्नियिन सेलवन 2' के लिए मुख्य किरदार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक) का पुरस्कार जीता। इस फिल्म में उन्होंने दोहरी भूमिका (नंदिनी और मंदाकिनी देवी) अदा की है। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या भी समारोह में मौजूद थीं। अब ऐश्वर्या और आराध्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या-आराध्या

ये मेरे लिए काफी मायने रखता है- ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने पुरस्कार जीतने के बाद साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स को धन्यवाद देते हुए भाषण भी दिया। उन्होंने कहा, "बहुत-बहुत धन्यवाद। ये मेरे लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि ये फिल्म मेरे दिल के बहुत नजदीक थी।" सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब ऐश्वर्या पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मंच से उतरीं तो आराध्या ने उन्हें गले लगाया और शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान आराध्या काफी खुश नजर आईं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो