अभिषेक बच्चन से अलग होने की खबरों के बीच न्यूयॉर्क में अकेले दिखीं ऐश्वर्या राय
क्या है खबर?
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इन दिनों चर्चा में हैं। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की अटकलें सुर्खियां बटोर रही हैं।
लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या इन दिनों अपने परिवार से दूर न्यूयॉर्क में अकेले छुट्टियां मना रही हैं।
न्यूयॉर्क से उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
ऐश्वर्या
तस्वीर हो रही वायरल
तस्वीर में ऐश्वर्या अपनी एक प्रशंसक के साथ नजर आ रही हैं।
हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग से पहुंची थीं, वहीं अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ शादी में आए थे।
इसके बाद अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी लाइक किया था, जिसमें ग्रे डिवोर्स के बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई थी।
कहा जा रहा है कि अभिषेक-ऐश्वर्या भी ग्रे डिवाेर्स लेने वाले हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
@jereereyna pic.twitter.com/v5ble0f9Nz
— Diksha Sharma (@DikshaS89544134) July 31, 2024
जानकारी
क्या होता है ग्रे डिवोर्स?
ग्रे डिवोर्स में लोगों की राहें 50 साल की उम्र के बाद एक-दूसरे से जुदा होती हैं। लंबा वक्त एक-दूसरे के साथ बिताने के बाद जोड़ियां अलग होने का फैसला लेती हैं, तब तक बच्चे भी बड़े और समझदार हो चुके होते हैं।