LOADING...
ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर की फिल्म 'ताल' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब 
ऐश्वर्या राय की 'ताल' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@subhashghai1)

ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर की फिल्म 'ताल' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब 

Sep 22, 2024
02:03 pm

क्या है खबर?

ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर जैसे दिग्गज सितारों की उम्दा अदाकारी से सजी फिल्म 'ताल' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। सुभाष घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 अगस्त, 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब लगभग 25 साल बाद 'ताल' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ताल

27 सितंबर से देख पाएंगे फिल्म 

'ताल' को आप एक बार फिर 27 सितंबर, 2024 से सिनेमाघरों में देख सकते हैं। सुभाष ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अगले सप्ताह 27 सितंबर से 'ताल' फिर से सिनेमाघरों में। फिल्म को 100 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज करने की खुशी है। ताल से ताल मिला।' बता दें कि फिल्म 'ताल' को आप OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।