अक्षय खन्ना की 'महाकाली' से पहला गाना हुआ जारी, देवी महाकाली को है समर्पित
क्या है खबर?
प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'महाकाली' अगले साल रिलीज होगी। 'हनु-मैन' (2024) की अपार सफलता के बाद यह पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है, जिसमें अक्षय खन्ना असुर गुरू शुक्राचार्या का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसमें भूमि शेट्टी देवी महाकाली की शक्ति धारण करने वाली मुख्य भूमिका में हैं, जबकि श्रिया रेड्डी महाकाली बनी हैं। निर्माताओं ने फिल्म से पहला गाना 'आई गिरी नंदिनी' जारी कर दिया है जो देवी महाकाली को समर्पित है।
गाना
गाने में श्रिया का रौद्र रूप नजर आया
यूट्यूब पर आया 'आई गिरी नंदिनी' श्रिया के देवी महाकाली अवतार को प्रदर्शित करता है। दिव्य और शक्तिशाली किरदार में वह बेहद दमदार नजर आ रही हैं।
गाने को आवाज अनिला राजीव, गीता माधुरी, साई चरण ने दी है। इसके बोल आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पारंपरिक गीत पर आधारित हैं। स्मरण साई ने कंपोज किया है।
फिल्म में रोहित सराफ भी अहम किरदार में नजर आएंगे। 'महाकाली' अगले साल 8 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
The Shakti has awakened! ✨
— Saregama (@saregamaglobal) November 5, 2026
Aigiri Nandini Song from #MAHAKĀLI Out Now
⏯️ - https://t.co/7X6eem3qR0@PrasanthVarma @RKDStudios #RKDuggal #RiwazRameshDuggal @PujaKolluru @ThePVCU #AkshayeKhanna @sriyareddy @khushsundar #BhoomiShetty #RohitSaraf #RakeshBedi @thondankani… pic.twitter.com/TUAcBy3FK1