Loading...
पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज का ऐलान, OTT पर कब और कहां देगी दस्तक?
नेटफ्लिक्स की पाकिस्तानी सीरीज की पहली झलक जारी हुई

पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज का ऐलान, OTT पर कब और कहां देगी दस्तक?

Nov 23, 2026
04:57 pm

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी ओरिजनल सीरीज का इसके पोस्टर के साथ ऐलान किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें फवाद खान, माहिरा खान और सनम सईद नजर आएंगे जिनकी जोड़ी को 'जिंदगी गुलजार है' और 'हमसफर' जैसे शो के लिए जाना जाता है। सीरीज को 'जो बचे हैं संग समेट लो' शीर्षक दिया गया है। साथ में स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान भी किया गया है। इसका निर्देशन मोमिना दुरैद ने किया है और निर्माता भी वही हैं।

प्रीमियर

दिसंबर में रिलीज के लिए तैयार सीरीज

यह सीरीज फरहत इश्तियाक के मशहूर उर्दू उपन्यास पर आधारित यह एक रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है।

पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया, '3 पीढ़ियां, 6 प्रेम कहानियां, एक सवाल... क्या हमारे दिलों में मौजूद प्यार काफी है? 'जो बचे हैं संग समेट लो।'

सीरीज का प्रीमियर 4 दिसंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा। हालांकि, दोनों देशाें के बीच बिगड़े रिश्ते के चलते यह भारत में OTT पर स्ट्रीम होगी या नहीं, यह पक्का नहीं है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT