गायिका शिल्पा राव के अपमान से भड़का AICWA, कहा- कलाकार की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेंगे
क्या है खबर?
शनिवार को गायिका शिल्पा राव की मुंबई में हुई 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट' की परफॉरमेंस को बीच में ही रोक दिया गया था। इस पर गायिका ने निराशा जताई थी और उनके प्रशंसक भी नाराज हो गए थे। अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) शिल्पा के समर्थन में आगे आया है। संगठन ने एक बयान जारी कर गायिका के प्रति दिखाए गए अनादर की कड़ी निंदा की है और कहा है कि कलाकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संगठन
AICWA ने पोस्ट साझा कर जताई नाराजगी
AICWA ने एक्स पर लिखा, 'शिल्पा राव मंच पर लाइव परफॉर्म कर रही थीं, तभी आयोजकों ने जबरन उनका माइक्रोफोन और लाइटें बंद कर दीं। माइक बंद होने के बाद, उनकी जगह कुतले खान को गाने का मौका दे दिया गया और उन्होंने शिल्पा के बोलते रहने के बीच में ही गाना शुरू कर दिया। किसी कलाकार की परफॉरमेंस के बीच साउंड और लाइट बंद कर देना और फिर मंच किसी और को सौंप देना, बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें संगठन की पोस्ट
AICWA Condemns Disrespect Shown to National Award-Winning Singer Shilpa Rao at the Bollywood Music Project 10th Edition
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) October 25, 2026
Mumbai, 25 October 2026
The All Indian Cine Workers Association (AICWA) strongly condemns the treatment of National Award-winning singer Shilpa Rao during her… pic.twitter.com/zbOPQG4pDt
संगठन
कानूनी समर्थन देने को तैयार है संगठन
संगठन ने आगे लिखा, 'शिल्पा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं और भारतीय संगीत में सबसे सम्मानित आवाजों में से एक हैं। उनके कद की कलाकार के साथ, किसी मंच पर ऐसा बर्ताव करना, उनके सम्मान और उनकी कमाई गई प्रतिष्ठा का सीधा अपमान है।'
AICWA ने समर्थन जताते हुए कहा कि अगर शिल्पा 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट' के खिलाफ कोई कदम उठाना चाहती हैं तो संगठन हर कानूनी रास्ते पर उनका साथ देगा।