Loading...
'बॉर्डर 2' के बाद एक्शन-थ्रिलर में जुटे अहान शेट्‌टी, भोपाल में शुरू होगी शूटिंग
अहान शेट्‌टी की फिल्म 'सनकी' पर आया अपडेट

'बॉर्डर 2' के बाद एक्शन-थ्रिलर में जुटे अहान शेट्‌टी, भोपाल में शुरू होगी शूटिंग

Oct 29, 2026
04:07 pm

क्या है खबर?

अहान शेट्‌टी के पास दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कई सारी परियोजनाएं हैं। इस साल की शुरुआत में उन्हें सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' में देखा गया था। हाल ही में उनकी हॉरर फिल्म '1920: कोल्ड विंटर' का ऐलान हुआ था। यह विक्रम भट्‌ट की मशहूर फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। ताजा अपडेट है कि अहान अपनी एक और एक्शन-थ्रिलर 'सनकी' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए भोपाल का चुनाव किया गया है।

फिल्म

इस निर्देशक ने संभाली फिल्म की जिम्मेदारी

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अहान के लिए 'सनकी' अगली बड़ी स्क्रीन आउटिंग है।

फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी टीनू सुरेश देसाई ने उठाई है जो पहले अक्षय कुमार के साथ 'रुस्तम' और 'मिशन रानीगंज' में काम कर चुके हैं।

यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा बताई जा रही है, जिसके प्लॉट और आगे की कास्टिंग को अभी गुप्त रखा जा रहा है। हालांकि, भोपाल में सुनियोजित किए गए शेड्यूल से शुरुआत होने की उम्मीद है।

उम्मीद

इस दिन से शूटिंग शुरू कर सकते हैं अहान

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज अभी घोषित नहीं की है और न पूरी कास्ट पर अपडेट दिया गया है। अभी के लिए, पूरा फोकस भोपाल शेड्यूल पर है, जिसकी शूटिंग 30 अक्टूबर, 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पूजा हेगड़े इसमें अहान के साथ नजर आ सकती हैं। खैर इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

ADVERTISEMENT