'सैयारा' अभिनेता अहान पांडे के पास लगी फिल्मों की लाइन, इन निर्देशकों ने दिया प्रस्ताव
क्या है खबर?
फिल्म 'सैयारा' ने अहान पांडे को न सिर्फ लोकप्रियता दिलाई, बल्कि उनके भविष्य की राहें भी खोल दी हैं। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अहान को उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां सिनेमा के बड़े-बड़े दिग्गज निर्देशक अपनी फिल्मों के जरिए उनपर दांव लगाने को तैयार खड़े हैं। हालिया अपडेट में बताया गया है कि अभिनेता को फिल्म निर्माताओं से लगातार प्रस्ताव मिल रहे हैं। इसमें दिग्गज आनंद एल राय और राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी शामिल हैं।
प्रस्ताव
आनंद एल राय ने अगली फिल्म का दिया प्रस्ताव
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया है कि फिल्म 'तेरे इश्क में' के बाद, निर्देशक ने अगली फिल्म के लिए अहान को कास्ट करने का मन बनाया है। उन्होंने कहा, "'तेरे इश्क में' के बाद, आनंद एल राय ने अपनी अगली निर्देशित फिल्म का प्रस्ताव अहान पांडे को दिया है। अभिनेता को यह विचार पसंद आया है और आगे के कदम तय करने से पहले वे पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।" अब देखना होगा
फिल्म
फिल्म 'कर्ण' के लिए भी मिला प्रस्ताव
उधर निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने भी अहान को अप्रोच किया है। सूत्र ने बताया, "'कर्ण' एक महत्वाकांक्षी एक्शन फिल्म है, और हितधारकों को लगता है कि महाभारत के इस किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए अहान सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। अहान को यह विचार पसंद आया है और वे जल्द ही फिल्म के लिए अपना प्रस्ताव तय करेंगे।" फिलहाल अहान अपनी दूसरी फिल्म में व्यस्त हैं जिसे 'सुल्तान' निर्देशक अली अब्बास जफर बना रहे हैं।