OMG 2 निर्देशक ने ठुकराए करोड़ों के ऑफर, बोले- बॉलीवुड सिर्फ धंधा देखता है
'OMG 2' की जबरदस्त कामयाबी के बाद निर्देशक अमित राय अब अपनी नई फिल्म 'ओह माय डॉग' के साथ आ रहे हैं।यह फिल्म एक 12 साल के लड़के और उसके आवारा कुत्ते की अनोखी कहानी है।
अमित ने बताया कि उन्होंने बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स को छोड़कर इस कहानी को इसलिए चुना क्योंकि वे इसे दिल से सुनाना चाहते थे।
अमित ने की बॉलीवुड की आलोचना
अपने कुत्ते से मिली प्रेरणा ने ही अमित को 'ओह माय डॉग' बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समझाया कि बजट कितना भी हो, दिल को छू जाने वाली कहानियां हमेशा सबसे ऊपर होती हैं।
अमित ने आगे बताया, 'किसी कहानी को कहने की ललक ही हमेशा आगे बढ़ने का असली कारण होती है।' उन्होंने बॉलीवुड पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ बिजनेस पर फोकस करती है।
'पुष्पा' और 'कांतारा' जैसी क्षेत्रीय सिनेमा की कामयाब फिल्मों का उदाहरण देते हुए अमित ने कहा कि अच्छी कहानियों को ही सबसे पहले अहमियत मिलनी चाहिए।