अनुपम खेर का पूरा हुआ सपना, संगीत के जादूगर स्टीवी वंडर से मिलकर हुए भावुक
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को स्वीडन के स्टॉकहोम में स्टीवी वंडर के कॉन्सर्ट के बाद बैकस्टेज में उनसे मिलने का खास मौका मिला।
यह कॉन्सर्ट वंडर के 50वीं सालगिरह दौरे का हिस्सा था। वंडर से मिलकर अनुपम सचमुच भावुक हो उठे और उन्होंने अपनी खुशी और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।
अनुपम ने की वंडर के संगीत और मानवीय कार्यों की सराहना
अनुपम ने इस अनुभव को यादगार बताया। उन्होंने कहा, "स्टीवी वंडर ने एक के बाद एक गाने गाकर हर सुर से पूरे एरिना को जैसे जादू से भर दिया था।"
अनुपम ने वंडर की दयालुता की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि वंडर सिर्फ एक महान गायक ही नहीं, बल्कि बेहद दयालु और मानवीय कार्यों में लगे हुए शख्स भी हैं।
अनुपम ने कहा, "उनकी गर्मजोशी और उदारता ने मुझे अंदर तक छू लिया। एक एक्टर के तौर पर उन्होंने जिस तरह मेरी तारीफ की, वह बेहद दिल से थी।"
आपको बता दें कि वंडर 'सुपरस्टिशन' और 'आई जस्ट कॉल्ड टू से आई लव यू' जैसे क्लासिक गानों के लिए जाने जाते हैं।
उन्हें 25 ग्रैमी पुरस्कार मिल चुके हैं और उन्होंने 13 साल की छोटी उम्र में ही 'फिंगरटिप्स' के साथ बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट में अपनी जगह बना ली थी।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2113505719915823359