श्रद्धा कपूर ने ऋतिक रोशन के पुुराने अपार्टमेंट को बनाया अपना नया आशियाना, समंदर के सामने मिला सुकून
श्रद्धा कपूर अब जुहू में समुद्र के किनारे बने एक बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने इसे अपने हिसाब से तैयार कराया है। दिलचस्प बात ये है कि यह आलीशान घर पहले ऋतिक रोशन का हुआ करता था। कोरोना महामारी के बाद श्रद्धा के परिवार ने अलग-अलग रहने का फैसला किया था, जिसके बाद श्रद्धा अब इस नए घर में खुद के लिए वक्त और जगह पाकर बेहद खुश हैं। हालांकि, अकेले रहने के बावजूद उनके माता-पिता और दोस्त अक्सर उनसे मिलने यहां आते रहते हैं।
'ईथा' में नजर आएंगी श्रद्धा
श्रद्धा मुंबई में अपना नया ठिकाना बना चुकी हैं, वहीं उनके पिता शक्ति कपूर अब भी उपनगरों में रहते हैं, जबकि उनकी मां और भाई ने गोवा में अपना आशियाना बना लिया है। श्रद्धा की अगली फिल्म 'ईथा' है। ये मराठी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांकार की ज़िंदगी पर आधारित एक बायोपिक है, जो 28 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और नाना पाटेकर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।