Loading...
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अशोक पंडित बोले- हर सितारे को सुरक्षा देना व्यावहारिक नहीं
टाइगर श्रॉफ वाली घटना पर बोले अशोक पंडित

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अशोक पंडित बोले- हर सितारे को सुरक्षा देना व्यावहारिक नहीं

लेखन सयाली
Oct 23, 2026
08:07 pm

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने पूरे बॉलीवुड की चिंता बढ़ा दी है और सभी अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बड़ी हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। इन सबके बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनके मुताबिक, हर सितारे को सुरक्षा देना व्यावहारिक नहीं है।

अशोक

इस मामले पर क्या बोले अशोक?

अशोक ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "शुरुआत में तो डर था। हालांकि, सरकार ने पूरी ताकत लगा दी और 2 दिनों के अंदर ही आरोपी को पकड़ लिया। इससे साबित होता है कि सिस्टम ने इस मामले को कितनी गंभीरता से लिया। इससे हमारा भरोसा बढ़ता है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग अच्छे हैं, हम कलाकार-परफॉर्मर हैं, हिंसक नहीं हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने से हमलावरों के हौसले टूटेंगे। कानून का डर लोगों में भरोसा पैदा करेगा।"

जैकी

जैकी श्रॉफ से अशोक ने की मुलाकात

टाइगर पर हमला होने के अगले ही दिन अशोक उनके पिता जैकी श्रॉफ से मिले थे। उनकी बातचीत के बारे में अशोक ने बताया, "जैकी ने कहा कि भगवान की कृपा रही, सब कुछ अच्छे से हो गया। सरकार ने बहुत बढ़िया प्रतिक्रिया दी। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और वे लोगों से मिलने बाहर निकल पाए। टाइगर भी कुछ लोगों से मिले। प्रशासन ने तुरंत उनसे संपर्क कर लिया था।

ADVERTISEMENT

सुरक्षा

सुरक्षा पर क्या है अशोक की राय?

सितारों की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर अशोक ने कहा, "बात सिर्फ सितारों की नहीं है, बल्कि हर इंसान की सुरक्षा की होनी चाहिए। कितने लोगों को सुरक्षा देंगे? यह व्यावहारिक नहीं है।"

उनका मानना है कि हर किसी की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए और डर को खत्म करने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। पुलिस ने इस मामले में 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है या गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENT