राम गोपाल वर्मा ने फिल्मों में हिंसा का किया बचाव, जानिए क्या बोले
मनोरंजन
आंध्र प्रदेश में क्लासरूम में हुए एक चौंकाने वाले चेनशॉ हमले के बाद, फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने असली जिंदगी की हिंसा के लिए फिल्मों को दोषी ठहराने का विरोध किया है।
उन्होंने एक्स पर तर्क दिया कि फिल्मों को कसूरवार ठहराना ठीक वैसा ही है जैसे अपहरण के बढ़ते मामलों के लिए रामायण को जिम्मेदार ठहराना और यह दलील बेबुनियाद है।
क्लासरूम हमले ने फिल्मों पर छेड़ी बहस
यह हमला, जिसमें एक 21 साल के युवक ने क्लासरूम में 15 साल की लड़की को निशाना बनाया था, ने फिल्मों में दिखाए जाने वाले हिंसक दृश्यों का युवा पीढ़ी पर पड़ने वाले असर को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।