LOADING...
सलमान खान ने 'डॉन 3' विवाद के बीच थामा फरहान अख्तर का हाथ, लगेगा तगड़ा दांव
सलमान खान ने फरहान अख्तर से मिलाया हाथ

सलमान खान ने 'डॉन 3' विवाद के बीच थामा फरहान अख्तर का हाथ, लगेगा तगड़ा दांव

Jun 17, 2026
06:51 pm

क्या है खबर?

पिछले कई दिनों से 'डॉन 3' और रणवीर सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर भारी हंगामा मचा हुआ है। अब इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो 'डॉन 3' के इस पूरे बवाल के बीच सलमान खान ने सीधे 'डॉन 3' के निर्देशक फरहान अख्तर का हाथ थाम लिया है। दोनों के बीच एक बेहद भव्य 'पीरियड ड्रामा' फिल्म को लेकर बातचीत अंतिम स्तर पर पहुंच चुकी है। आइए पूरी खबर जानते हैं।

रिपोर्ट

फरहान के साथ एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म लेकर आ रहे सलमान

इस साल जनवरी में खबर आई थी कि सलमान सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' और 'फर्जी' के निर्माताओं राज और डीके संग एक बड़ी एक्शन-कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान अपने करियर की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि वो फिल्म निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर के साथ एक भव्य पीरियड एक्शन ड्रामा को लेकर बातचीत कर रहे हैं, जिसे बड़े स्तर पर बनाने की योजना है।

बातचीत

पिछले 1 महीने से मिल रहे सलमान-फरहान

सलमान-फरहान के बीच पिछले 1 महीने से फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है। सलमान को फिल्म की कहानी और इसे बड़े पैमाने पर बनाने का आइडिया बहुत पसंद आया है। इसे सिनेमाघरों के लिए एक बहुत बड़ी और शानदार एक्शन फिल्म के रूप में बनाने की तैयारी चल रही है। पिछले 1 महीने से सलमान और फरहान लगातार एक-दूसरे से मिल रहे हैं। दोनों आपस में बातचीत कर रहे हैं ताकि साथ मिलकर एक बहुत बड़ी फिल्म बना सकें।

Advertisement

दिलचस्पी

कहानी सुन खुश हो गए सलमान

सलमान को अब तक जो भी कहानी सुनाई गई है, वो उन्हें बहुत पसंद आई है और उन्होंने इस प्रोजेक्ट में काफी दिलचस्पी दिखाई है। पहली बार एक साथ आने को लेकर सलमान और फरहान दोनों ही बेहद उत्साहित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये इतिहास पर आधारित एक बहुत बड़ी और भव्य एक्शन फिल्म है। निर्माताओं की योजना इस पूरी कहानी को 2 भागों में दिखाने की है। फरहान फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे। वो सिर्फ इस पर पैसे लगाएंगे।

Advertisement

शूटिंग

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

राज और डीके की कॉमेडी-एक्शन फिल्म के बाद ये ऐतिहासिक फिल्म ही सलमान की अगली बड़ी फिल्म होगी। फिलहाल, सलमान निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की एक एक्शन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके बाद वो अक्टूबर, 2026 से राज और डीके की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। इस नई ऐतिहासिक फिल्म को फरहान और रितेश सिधवानी की कंपनी 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' बनाएगी और इसकी शूटिंग 2027 की गर्मियों में शुरू हो सकती है।

Advertisement