'करुप्पु' ने कमाए 300 करोड़, सूर्या ने क्रू को दी इतने लाख की नई कार
तमिल स्टार सूर्या ने अपनी फिल्म 'करुप्पु' के क्रू को एक बड़ा तोहफा देकर हैरान कर दिया है। उन्होंने कंपोजर साई अभ्यंकर, सिनेमैटोग्राफर जी.के. विष्णु और एडिटर कलाईवनन को महिंद्रा BE6 बैटमैन एडिशन कारें भेंट की हैं।
इनमें से हर एक कार की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह फिल्म में उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए शुक्रिया अदा करने का सूर्या का अपना तरीका है।
दरअसल, 'करुप्पु' ने सिर्फ 3 हफ्तों में दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
सूर्या की लोगों ने की जमकर तारीफ
जिन लोगों को ये लग्जरी कारें मिलीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। जहां एडिटर कलाईवनन ने सूर्या को धन्यवाद कहा। वहीं, जी.के. विष्णु ने भी सूर्या की इस दरियादिली की खूब तारीफ की है।
'करुप्पु' फिल्म का निर्देशन RJ बालाजी ने किया है। इसमें एक देवता वकील बन जाता है, जो भ्रष्टाचार से लड़ता है।
इसमें त्रिषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में जोरदार कमाई कर रही है और रजनीकांत जैसे दिग्गज सितारों ने भी इसकी खूब तारीफ की है।