NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख तमिल फिल्म 'अरुवी' की हिंदी रीमेक में आएंगी नजर
    'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख तमिल फिल्म 'अरुवी' की हिंदी रीमेक में आएंगी नजर
    मनोरंजन

    'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख तमिल फिल्म 'अरुवी' की हिंदी रीमेक में आएंगी नजर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    March 05, 2021 | 03:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख तमिल फिल्म 'अरुवी' की हिंदी रीमेक में आएंगी नजर

    बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख को आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से अपार लोकप्रियता हासिल हुई थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि यह अभिनेत्री एक मशहूर तमिल फिल्म की हिन्दी में नजर आने वाली हैं। 2017 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'अरुवी' के हिन्दी रुपांतरण में फातिमा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण निर्देशक ई निवास द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म का शीर्षक अभी निर्धारित नहीं किया गया है।

    जल्द शुरू हो सकती है फिल्म की शूटिंग

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'फातिमा तमिल फिल्म 'अरुवी' की हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म को ई निवास निर्देशित करेंगे। इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। इसकी शूटिंग इस साल के मध्य महीनों से शुरू होगी।" फिल्म को अपलॉज एंटरटेनमेंट और फेथ फिल्म्स (विकी रजानी) साथ मिलकर प्रोड्यूस करने जा रहे हैं।

    यहां देखिए ट्विटर पोस्ट

    FATIMA SANA SHAIKH IN #TAMIL REMAKE... #FatimaSanaShaikh to star in #Hindi adaptation of #Tamil film #Aruvi... Directed by E Niwas... The film - not titled yet - is produced by Applause Entertainment and Faith Films [Viki Rajani]... Filming begins mid-2021. pic.twitter.com/2JW5GiYVnv

    — taran adarsh (@taran_adarsh) March 5, 2021

    संघर्ष पर विजय की कहानी होगी यह फिल्म- निर्देशक

    'अरुवी' की हिन्दी रीमेक के बारे में बात करते हुए निवास ने कहा, "फिल्म 'अरुवी' केवल एक नायक की कहानी नहीं होगी। यह जीवन के भूलभुलैया और संघर्ष पर विजय की कहानी होगी।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं अब तक के सबसे सुंदर पात्र को सिनेमा के पर्दे पर उतारने जा रहा हूं। इस फिल्म को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। फातिमा इस फिल्म के लिए एक उपयुक्त विकल्प हैं।"

    बेहद उग्र पात्र को पर्दे पर निभाते नजर आएंगी फातिमा

    फातिमा फिल्म में बेहद ही उग्र पात्र को पर्दे पर निभाते हुए नजर आएंगी। तमिल फिल्म में इस किरदार को अदिति बालन ने निभाया था। फिल्म में अपने किरदार के बारे में फातिमा ने कहा, "मैं फिल्म 'अरुवी' की हिन्दी रीमेक को लेकर बहुत उत्साहित हूं। वास्तव में पूरे मन से इस चरित्र को पर्दे पर उतारने की कोशिश करूंगी। अपलॉज एंटरटेनमेंट और फेथ फिल्म्स के अलावा मैं निवास के साथ बेहतर कंटेंट पर काम करने को लेकर खुश हूं।"

    ऐसी है फिल्म 'अरुवी' की कहानी

    'अरुवी' को अरुण प्रभु पुरुषोत्तम द्वारा निर्देशित किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी और इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म का मुख्य पात्र अरुवी को नारीवाद के प्रगतिशील और आधुनिक प्रतीक के रूप में चित्रित किया गया है। इसमें अरुवी को एक मध्यम वर्गीय परिवार की लड़की के रूप में दिखाया गया है। अरुवी का परिवार शर्मिंदगी के कारण उसे घर से बाहर निकाल देता है, जिसके बाद वह संघर्ष करती हैं।

    इन फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं फातिमा

    फातिमा को आखिरी बार अनुराग बसु की 'लुडो' में देखा गया था। फातिमा की 'अजीब दास्तां' जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वह सैफ अली खान और अली फजल की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। अनुराग की फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल' में भी वह राजकुमार राव के साथ अभिनय करती दिखेंगी। इसके अलावा वह शाहरुख की फिल्म 'सारे जहां से अच्‍छा' में नजर आएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    आमिर खान
    दंगल फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में

    मुंबई

    'स्कैम 1992' के बाद स्टाम्प पेपर घोटाले पर सीरीज 'स्कैम 2003' बनाएंगे हंसल मेहता बॉलीवुड समाचार
    जल्द ही शादी करने जा रहे हैं राहुल वैद्य और दिशा परमार, खुद दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    अनुराग-तापसी सहित अन्य के घर छापेमारी से मिले टैक्स चोरी के सुबूत- आयकर विभाग आयकर विभाग
    करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के 14 नए फिल्म निर्देशकों का दिया परिचय करण जौहर

    बॉलीवुड समाचार

    प्रधानमंत्री मोदी पर बायोपिक बनाएंगे गजेंद्र चौहान, नाम होगा 'एक और नरेन' नरेंद्र मोदी
    'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के फीमेल वर्जन में नजर आ सकती हैं आलिया भट्ट मनोरंजन
    सुनील शेट्टी ने प्रोडक्‍शन कंपनी के खिलाफ दर्ज करवायी श‍िकायत, फिल्म पोस्टर पर है विवाद मुंबई
    रिचा चड्डा और अली फजल अपने प्रोडक्शन में बनाएंगे फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' मुंबई

    सोशल मीडिया

    अब लैपटॉप से भी कर पाएंगे व्हाट्सऐप वॉइस और वीडियो कॉल, मिला नया फीचर व्हाट्सऐप
    ट्विटर पर जल्द मिल सकता है नया शॉपिंग बटन, चल रही टेस्टिंग ट्विटर
    व्हाट्सऐप पर अपने आप गायब हो जाएंगे मैसेज और फोटो, जल्द मिलेगा फीचर व्हाट्सऐप
    दिवंगत अभिनेता सुशांत और रिया चक्रवर्ती की अधूरी फिल्म को पूरा करेंगे रूमी जाफरी- रिपोर्ट मुंबई

    आमिर खान

    आमिर खान मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल में खरीदेंगे नया घर- रिपोर्ट मुंबई
    आमिर खान अब नहीं बनाएंगे 'महाभारत', जानिए क्या है कारण अक्षय कुमार
    आमिर की फिल्म 'पीके' का बनेगा सीक्वल, मुख्य भूमिका में हो सकते हैं रणबीर कपूर मुंबई
    आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के आखिरी शेड्यूल को कारगिल में किया जाएगा शूट बॉलीवुड समाचार

    दंगल फिल्म

    जायरा वसीम ने टिड्डियों को बताया अल्लाह का कहर, ट्रोलिंग पर डिलीट किए सोशल मीडिया अकाउंट बॉलीवुड समाचार
    अपने पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं रेसलर बबीता फोगाट हरियाणा
    क्या आप जानते हैं? शाहरुख की डिनर पार्टी में अपना खाना लेकर गए थे आमिर सेलिब्रिटी गॉसिप
    ये हैं खेल पर आधारित सर्वाधिक IMDb रेटिंग वाली बॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    अजय देवगन की कार रोककर हंगामा करने वाला शख्स गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला मुंबई
    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' का टीजर जारी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म इंस्टाग्राम
    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत 'सरदार का ग्रैंडसन' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज नेटफ्लिक्स
    'बुलबुल' के बाद फिर से तृप्ति और अन्विता के साथ काम करेंगी अनुष्का शर्मा मुंबई
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023