Page Loader
अदिवी शेष की फिल्म 'मेजर' जापान में हो रही रिलीज, तारीख भी आई सामने 
अदिवी शेष की फिल्म 'मेजर' जापान में हो रही रिलीज (तस्वीर: एक्स/@ICCR_Japan)

अदिवी शेष की फिल्म 'मेजर' जापान में हो रही रिलीज, तारीख भी आई सामने 

Apr 15, 2025
02:08 pm

क्या है खबर?

जाने-माने अभिनेता अदिवी शेष की फिल्म 'मेजर' को 3 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। बॉक्स ऑफिस पर भी इसने खूब नोट छापे। शशि किरण टिक्का इस फिल्म के निर्देशक हैं। 25 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 58.2 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में धमाल मचाने के 3 साल बाद अब 'मेजर' को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

मेजर

जापान में दिखाई जाएगी फिल्म

'मेजर' को 29 अप्रैल, 2025 को जापान में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का प्रीमियर दोपहर 2 बजे से शाम 4:50 बजे तक होगा। खास बात यह है कि यह स्क्रीनिंग निःशुल्क है, लेकिन इसके लिए पहले से पंजीकरण कराना होगा। अदिवी ने खुद अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी है। 'मेजर' में प्रकाश राज, रेवती, सई मांजरेकर, शोभिता धुलिपाला, मुरली शर्मा और अनीश कुरुविला जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी अदिवी ने लिखी थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट