Page Loader
आदित्य धर की एक्शन फिल्म के हीरो बनेंगे रणवीर सिंह? निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी
अब जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे रणवीर सिंह

आदित्य धर की एक्शन फिल्म के हीरो बनेंगे रणवीर सिंह? निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी

Mar 19, 2024
02:05 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। अब अभिनेता निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। अभिनेता इन दिनों इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि रणवीर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसके निर्देशन की कमान यामी गौतम के पति और निर्देशक आदित्य धर ने संभाल रहे हैं। अब आदित्य ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बयान 

अप्रैल में शुरू हो सकती है फिल्म की शूटिंग 

टाइम्स नाउ से आदित्य ने कहा, "इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसमें थोड़ा समय लगेगा।" रणवीर और आदित्य पिछले 3 हफ्तों में 4 से 5 बार मिल चुके हैं। निर्माताओं और रणवीर के बीच लगातार जारी है। अगर रणवीर और आदित्य साथ आते हैं तो इस फिल्म की शूटिंग मई 2024 की शुरुआत में शुरू होगी। यह फिल्म भारतीय खुफिया एजेंसियों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें रणवीर का एक नया अवतार देखने को मिलेगा।

रणवीर

'डॉन 3' में भी नजर आएंगे रणवीर 

'सिंघम अगेन' के बाद रणवीर, फरहान अख्तर की सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'डॉन' की तीसरी किस्त 'डॉन 3' में नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। 'डॉन 3' 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 1978 में 'डॉन' फ्रैंचाइजी के मूल संस्करण में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। 2006 में जावेद के बेटे फरहान अख्तर ने 'डॉन' का रीमेक बनाया और शाहरुख खान फिल्म के हीरो बने, जो 'डॉन 2' में भी थे।