NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'आदिपुरुष' से 'शहजादा' तक, ये हैं कृति सैनन की आने वाली फिल्में
    अगली खबर
    'आदिपुरुष' से 'शहजादा' तक, ये हैं कृति सैनन की आने वाली फिल्में
    कृति सैनन की आगामी फिल्में

    'आदिपुरुष' से 'शहजादा' तक, ये हैं कृति सैनन की आने वाली फिल्में

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 27, 2022
    12:20 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री कृति सैनन ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से रंग जमाया है। उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया है।

    पिछले साल ही आई उनकी फिल्म 'मिमी' को दर्शकों का ढेर सार प्यार मिला था। 'दिलवाले', 'हीरोपंती' और 'बरेली की बर्फी' उनकी यादगार फिल्में रही हैं।

    आज (27 जुलाई) वह अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर उनकी आगामी फिल्मों पर गौर फरमाते हैं।

    #1

    शहजादा

    'शहजादा' में कृति की जोड़ी सफल अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ बनी है। कृति और कार्तिक इससे पहले हिट फिल्म 'लुका छिपी' में साथ काम कर चुके हैं।

    'शहजादा' साउथ फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की हिंदी रीमेक है। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन रोहित धवन ने किया है।

    खबरों की मानें तो फिल्म में अभिनेता परेश रावल कार्तिक के पिता की भूमिका निभाएंगे। मनीषा कोइराला कार्तिक की मां की भूमिका में दिखेंगी।

    #2

    आदिपुरुष

    कृति के खाते में 'आदिपुरुष' नाम की एक बड़ी फिल्म है। इस फिल्म को बड़े बजट में बनाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस फिल्म में वह साउथ स्टार प्रभास के साथ नजर आएंगी।

    ओम राउत ने इसका निर्देशन किया है।

    इस फिल्म में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि कृति को उनके अपोजिट सीता के किरदार में दिखा जाएगा।

    फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी।

    #3

    गणपत

    टाइगर श्रॉफ और कृति 'गणपत' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर इस साल रिलीज होगी। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। इसमें जैकी श्रॉफ का स्पेशल अपीयरेंस होगा।

    इससे पहले भी टाइगर और कृति को 'हीरोपंती' में साथ देखा गया था।

    'गणपत' के लिए टाइगर ने बॉक्सिंग सीखी है। फिल्म में टाइगर मुंबई के एक मुक्केबाज की भूमिका निभाएंगे। फिल्म पिता और बेटे की कहानी की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

    #4

    भेड़िया

    हॉरर फिल्मों का अपना अलग ही मजा होता है। कृति की हॉरर कॉमेडी 'भेड़िया' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म इस साल 25 नवंबर को आएगी। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा अमर कौशिक ने संभाला है।

    टीजर में वरुण को पूर्णिमा की रात में एक भेड़िए में बदलते हुए देखा गया था। टीजर के म्यूजिक और दृश्य हॉरर फिल्मों की तरह ही डरावने लगे थे।

    वरुण और कृति इससे पहले 'दिलवाले' में साथ काम कर चुके हैं।

    #5

    हाउसफुल 5

    'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की फिल्मों का अपना ही जलवा रहा है। काफी समय से 'हाउसफुल 5' की चर्चा चल रही है। 'हाउसफुल 5' के साथ कृति का नाम जुड़ा है।

    इसमें अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के दिखने की खबरें आ चुकी हैं।

    'हाउसफुल' और 'हाउसफुल 2' का निर्देशन साजिद खान ने किया था। 'हाउसफुल 3' का निर्देशन फरहाद सामजी और साजिद ने मिलकर किया था।

    'हाउसफुल 4' को फरहाद ने निर्देशित किया था, जो 2019 में आई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    कृति सैनन
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    शिलांग से सिलचर तक हाईवे बनाएगा भारत, बांग्लादेश को कैसे देगा जवाब? बांग्लादेश
    सुनील शेट्टी बेटी अथिया की तारीफ में बोले- उसने मातृत्व ऐसे अपनाया जैसे मछली पानी को सुनील शेट्टी
    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान
    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस

    बॉलीवुड समाचार

    अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, पैसे लेकर इवेंट में नहीं पहुंचने का आरोप अमीषा पटेल
    विद्युत जामवाल की 'कमांडो' फ्रेंचाइजी वेब सीरीज के रूप में होगी तब्दील डिज्नी+ हॉटस्टार
    विक्की कौशल के साथ अगली फिल्म कर सकते हैं 'भूल भुलैया 2' निर्देशक अनीस बाज्मी विक्की कौशल
    ये हैं बॉलीवुड की 5 बेहतरीन सुपरहीरो फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर खूब हुई कमाई मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष

    कंगना रनौत की ठुकराई ये पांच बॉलीवुड फिल्में बनीं ब्लॉकबस्टर अक्षय कुमार
    इन मौकों पर विवादों में रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत सेलिब्रिटी गॉसिप
    इमरान हाशमी के बारे में ये बातें शायद ही आप जानते होंगे बॉलीवुड समाचार
    बांग्लादेश के सबसे सफल ऑलराउंडर हैं शाकिब अल हसन, जानें उनके रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    कृति सैनन

    कृति सेनन की 'मिमी' बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म बॉलीवुड समाचार
    टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' अगले साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक और कृति की 'अला वैकुंठपुरमलो' की हिन्दी रीमेक की शूटिंग नवंबर में होगी शुरू बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'मिमी' की रीमेक में क्या कीर्ति सुरेश कृति सेनन का किरदार निभाएंगी? नेटफ्लिक्स

    आगामी फिल्में

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर बनेगी बायोपिक, जानिए कब होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    इस साल मैं एक फिल्म निर्देशित करने की योजना बना रही हूं- फराह खान बॉलीवुड समाचार
    इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर बॉलीवुड समाचार
    जॉन के साथ फिर काम करना चाहते हैं वरुण, बोले- 'ढिशूम' का सीक्वल बन सकता है बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025