LOADING...
'आदिपुरुष': भगवान राम की भूमिका के लिए ओम राउत ने प्रभास को क्यों चुना? 
राघव की भूमिका के लिए ओम राउत ने प्रभास को क्यों चुना? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@omraut)

'आदिपुरुष': भगवान राम की भूमिका के लिए ओम राउत ने प्रभास को क्यों चुना? 

Jun 19, 2023
01:18 pm

क्या है खबर?

प्रभास की 'आदिपुरुष' बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 600 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। 'आदिपुरुष' के तमाम डायलॉग्स की वजह से निर्माता लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, वहीं दर्शकों को भगवान राम की भूमिका में प्रभास भी कुछ खास पसंद नहीं आए हैं। अब इस बीच ओम राउत ने खुलासा कि उन्होंने राम की भूमिका के लिए प्रभास को ही क्यों चुना।

बयान

प्रभास की आंखों में ईमानदारी है- राउत

इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान राउत ने कहा, "वह राम की भूमिका के लिए मेरी एकमात्र पसंद थे। अगर आप आदिपुरुष देखते हैं तो आपको समझ आएगा कि यह फिल्म नई पीढ़ी के लिए बनी है। पूरी रामायण को पर्दे पर उतारना बहुत मुश्किल है। प्रभास इस भूमिका के लिए एकदम सही हैं क्योंकि उनकी आंखों में ईमानदारी और सच्चाई है। उनका दिल साफ है।" इसमें कृति सैनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नाग भी हैं।