नेटफ्लिक्स पर हिंदी समेत 5 भाषाओं में रिलीज होगी वेंकटेश दग्गुबाती की 'आदर्श कुटुंबम', जानें कब आएगी
साउथ के स्टार वेंकटेश दग्गुबाती की तेलुगू फिल्म 'आदर्श कुटुंबम– हाउस नंबर 47 (AK 47)' 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में उनके साथ श्रीनिधि शेट्टी नजर आ रही हैं। इसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है। फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। ऐसे में थिएटर में रिलीज के बाद ये नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ समेत 5 भाषाओं में उपलब्ध होगी। हालांकि, इसकी OTT रिलीज की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म नवंबर के आखिर में स्ट्रीम हो सकती है।
वेंकटेश की श्रीनिवास के साथ वापसी
इस फिल्म के जरिए वेंकटेश एक बार फिर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'नुव्वु नाकू नचाव' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। एस राधा कृष्णा ने हारिका एंड हसीन क्रिएशन्स के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। इसमें नारा रोहित और निवेथा पेथुराज भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी रवि के चंद्रन ने संभाली है।