Loading...
आयशा खान को हिरासत में लिया गया, बोलीं- शांति से खड़ी थी, पुलिस आकर ले गई
आयशा खान ने वीडियो में सुनाई आपबीती

आयशा खान को हिरासत में लिया गया, बोलीं- शांति से खड़ी थी, पुलिस आकर ले गई

Jul 22, 2026
07:26 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में मौजूद 'शरारत' गाने से चर्चा बटोरने वालीं अभिनेत्री आयशा खान हिरासत में ले ली गई हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए किया। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें और उनकी 2 सहेलियों को 'शांतिपूर्वक सड़क पर खड़े होने' के लिए हिरासत में लिया है। आयशा ने वीडियो में यह भी बताया कि उन्हें वैन में खींचने के लिए 4 महिला पुलिसकर्मियों की जरूरत पड़ी।

आलोचना

आयशा ने मुंबई पुलिस के बर्ताव पर नाराजगी जताई

अपने वीडियो में आयशा ने कहा, "मेरे हाथ सचमुच कांप रहे हैं। मुझे सड़क पर शांतिपूर्वक खड़े रहने के लिए हिरासत में ले लिया गया है। मैंने एक शब्द भी नहीं कहा और न ही कोई विरोध प्रदर्शन शुरू किया। मैं बस इसलिए खड़ी थी, क्योंकि मेरे भाई और कुछ दोस्तों को हिरासत में लिया गया था। हम सड़क पर खड़े थे, मैं और मेरी 2 सहेलियां।"

आयशा ने बताया कि वह इस वक्त वर्ली पुलिस स्टेशन में मौजूद हैं।

सवाल

पुलिस से सवाल पूछती रह गईं अभिनेत्री

उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से मुझे पकड़ने के लिए 4 महिला पुलिसकर्मियों की जरूरत पड़ी। लेकिन मैं फिर से वही सवाल पूछती हूं, क्यों? क्या मैंने शोर मचाया? बातचीत शुरू की? मुझे किसलिए हिरासत में लिया गया? सड़क पर खड़े होने के लिए?'

आयशा ने वर्ली पुलिस स्टेशन से एक अन्य वीडियो साझा करते हुए पूरी घटना बताई। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन के लिए बाहर निकलीं तो बातचीत शुरू होने से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT