अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, शूटिंग के दौरान बड़े हादसों का शिकार हुए ये सितारे
क्या है खबर?
पिछले दिनों दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा को हैदराबाद में प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान एक जहरीले कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद पैर में इन्फेक्शन बढ़ने के कारण उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, अब वे ठीक होकर घर लौट चुके हैं। राजेश शर्मा ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के कई ऐसे बड़े सितारे हैं, जो शूटिंग के दौरान गंभीर हादसों का शिकार हो चुके हैं।
#1 & #2
अमिताभ बच्चन और सलमान खान
'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन जब पुनीत इस्सर के साथ लड़ाई वाले दृश्य की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें उनके पेट का हिस्सा एक टेबल के कोने से टकरा गया, जिससे उन्हें काफी चोट लग गई थी। उन्हें ठीक होने में महीनों लग गए थे।
'वॉन्टेड' के लिए एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान सलमान खान के हाथ में गंभीर चोट लग गई थी। दर्द के बावजूद, उन्होंने अपने कई स्टंट खुद ही शूट किए।
#3 & #4
सुशांत सिंह राजपूत और शाहिद कपूर
फिल्म 'एम एस धोनी' के हेलीकॉप्टर शॉट को बेहतर बनाने के लिए कड़ी ट्रेनिंग के दौरान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पसलियां टूट गई थीं। गंभीर चोट लगने के बावजूद अपना समर्पण दिखाया और फिल्म की शूटिंग पूरी की।
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर को लगभग 5 से 6 बार चोटें लगीं। इसके साथ ही उनकी कलाई भी बुरी तरह कट गई थी। ऐसे में दर्द के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी।
जानकारी
आमिर खान
'दंगल' की शूटिंग के दौरान, कड़ी ट्रेनिंग, थकान और डिहाइड्रेशन की वजह से आमिर खान सेट पर ही गिर पड़े थे। फिल्म में असलियत लाने के लिए उन्होंने अपने शरीर पर बहुत ज्यादा जोर डाला था, जिसकी वजह से प्रोडक्शन का काम रोकना पड़ा था।