बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' का ऐसा कहर, यश की फिल्म ने 16 दिन में कमाए इतने करोड़
मनोरंजन
अभिनेता यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 16वें दिन भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। भारत में अब तक इस फिल्म ने 248.24 करोड़ कमा लिए हैं।
हालांकि, इसकी कमाई में पिछले दिन के मुकाबले 35 प्रतिशत की कमी आई है, फिर भी 16वें दिन के 934 शोज में फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है।
'टॉक्सिक' ने दुनिया भर में कमाए इतने करोड़
फिल्म 'टॉक्सिक' ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाई है। दुनियाभर में फिल्म ने अब तक कुल 339.79 करोड़ की कमाई की है, जिसमें भारत का हिस्सा 296.29 करोड़ और विदेशों से 43.50 करोड़ की कमाई शामिल है।
वेंकट के नारायण और यश ने खुद अपने बैनर के तहत इस फिल्म को बनाया है। जानकारी के अनुसार, 500 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।