'शक्ति शालिनी' के लिए विशाल जेठवा ने बहाया खूब पसीना, अनीत पड्डा संग हॉरर-कॉमेडी में होगा धमाका
मनोरंजन
फिल्म 'होमबाउंड' के बाद अब अभिनेता विशाल जेठवा अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
इस रोल के लिए वह जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं और अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह सफर मुश्किल भरा तो है, लेकिन बहुत कुछ सिखाने वाला और संतोषजनक भी है।
उन्होंने बताया कि इसने उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी आगे बढ़ाया है।
अनीत 'शक्ति शालिनी' में निभा रही हैं मुख्य भूमिका
इस फिल्म में अभिनेत्री अनीत मुख्य भूमिका में हैं। अनीत ने पिछले साल सिर्फ 22 साल की उम्र में किसी भारतीय फ्रैंचाइजी की सबसे कम उम्र की मुख्य अभिनेत्री बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
फिल्म में विशाल उनके प्रेमी का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी और 'शक्ति शालिनी' 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।