LOADING...
रुक्मिणी वसंत का फर्जी AI वीडियो हुआ वायरल, साइबर सेल पहुंचीं अभिनेत्री ने दर्ज कराई शिकायत
रुक्मिणी वसंत का डीपफेक वीडियो वायरल, साइबर सेल पहुंचीं अभिनेत्री

रुक्मिणी वसंत का फर्जी AI वीडियो हुआ वायरल, साइबर सेल पहुंचीं अभिनेत्री ने दर्ज कराई शिकायत

May 24, 2026
11:22 am

क्या है खबर?

मनोरंजन जगत से एक बार फिर डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग की परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इस बार मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की इस काली करतूत का शिकार हुई हैं। इंटरनेट पर अभिनेत्री के चेहरे से छेड़छाड़ कर बनाए गए कुछ आपत्तिजनक AI वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए रुक्मिणी ने तुरंत साइबर अपराध सेल में जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।ू

एक्शन

साइबर पुलिस से की सख्त एक्शन की मांग

रुक्मिणी ने अपनी AI जनित फर्जी बिकिनी तस्वीरें वायरल होने के बाद साइबर क्राइम विभाग में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने साफ किया कि ये तस्वीरें और वीडियो पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत हैं। रुक्मिणी ने तकनीक के इस तरह के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस को अपनी शिकायत सौंपी है और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

शिकायत

"सिर्फ अभिनेत्रियां ही नहीं, आम लड़कियां भी हैं परेशान"

अभिनेत्री ने कहा, "हमने शिकायत दर्ज कराई है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा साइबर क्राइम विभाग इस मामले की गहराई से जांच करेगा। ऐसी चीजें सिर्फ अभिनेत्रियों के साथ ही नहीं होतीं, बल्कि देश की कई आम लड़कियों और महिलाओं को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। ये पूरी तरह से गलत है। हो सकता है कि अभिनेत्रियां सबसे पहले इसका शिकार बनती हों, लेकिन मेरा मानना है कि कई महिलाएं ऐसी परेशानियों से जूझ रही हैं।"

Advertisement

वायरल वीडियो

वायरल बिकिनी वीडियो को सच मान बैठे थे फैंस

इंटरनेट पर वायरल हुए रुक्मिणि के फर्जी वीडियो में एक महिला को हरे रंग की बिकनी में स्विमिंग पूल में उतरते हुए दिखाया गया था, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे ये किसी पेशेवर फोटोशूट का हिस्सा हो। सोशल मीडिया पर ये क्लिप्स तेजी से फैलीं और कई लोग इसे सच मानने लगे। इसके बाद रुक्मिणी ने सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले पर अपनी स्थिति साफ की और बताया कि उनका इन तस्वीरों से कोई लेना-देना नहीं है।

Advertisement

आगामी फिल्म

जूूनियर एनटीआर के साथ 'ड्रैगन' में दिखेंगी रुक्मिणि

बता दें कि रुक्मिणी कन्नड़ सिनेमा में बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। पिछली बार रुक्मिणी को अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 में देखा गया था और फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी के लिए उन्होंने दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी खूब वाहवाही लूटी थी। अब रुक्मिणी जल्द ही प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही पैन इंडिया फिल्म 'ड्रैगन' में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी।

Advertisement