LOADING...
रुक्मिणी वसंत का अपनी फर्जी बिकिनी तस्वीरों पर फूटा गुस्सा, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
फर्जी बिकिनी वीडियो पर भड़कीं रुक्मिणी वसंत

रुक्मिणी वसंत का अपनी फर्जी बिकिनी तस्वीरों पर फूटा गुस्सा, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

May 23, 2026
05:13 pm

क्या है खबर?

आजकल सोशल मीडिया पर क्या असली है और क्या नकली, ये पहचानना नामुमकिन सा होता जा रहा है। रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट के बाद अब साउथ की उभरती हुई स्टार रुक्मिणी वसंत डीपफेक तकनीक का शिकार बनी हैं। उनका एक कथित स्विमिंग पूल 'बिकनी शूट' का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा था। अब खुद अभिनेत्री ने सामने आकर इस झूठ का पर्दाफाश किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

वायरल वीडियो

क्या सच में वायरल वीडियो में कन्नड़ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत हैं?

सोशल मीडिया पर एक महिला का हरे रंग की बिकनी में स्विमिंग पूल के पास फोटोशूट का जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वो पूरी तरह से नकली और AI तकनीक द्वारा बनाया गया डीपफेक है। इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर ये झूठा दावा किया गया कि इसमें कन्नड़ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत नजर आ रही हैं और कई लोगों ने इसे सच ही मान लिया। विवाद बढ़ा तो खुद रुक्मिणी को आगे आकर सच बताना पड़ा।

पोस्ट

AI से छेड़छाड़ की गई सामग्री फैलाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना- रुक्मिणि

रुक्मिणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मुझे और मेरी टीम को इंटरनेट पर प्रसारित की जा रही कुछ AI से बनी तस्वीरों/वीडियो के बारे में पता चला है, जिनमें मेरे होने का दावा किया जा रहा है। मैं स्पष्ट रूप से ये बताना चाहती हूं कि ये पूरी तरह से फर्जी हैं। ऐसी छेड़छाड़ की गई सामग्री को बनाना और फैलाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। ये गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन है। हम इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं।'

Advertisement

चेतावनी

फर्जी तस्वीरें शेयर करने वालों पर दर्ज होगा साइबर केस

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'हम इन तस्वीरों/वीडियो को बनाने और फैलाने में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी और साइबर अपराध के तहत कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वे ऐसी फर्जी सामग्री को आगे साझा करने या इसे बढ़ावा देने से बचें।' इस घटना ने एक बार फिर मशहूर हस्तियों से जुड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक टेक्नोलॉजी के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement

आगामी फिल्म

जूनियर एनटीआर के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी रुक्मिणि

रुक्मिणी कन्नड़ सिनेमा में मशहूर हैं। उन्होंने 2019 में फिल्म बीरबल ट्रिलॉजी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें असली पहचान रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सप्त सागरदाचे एल्लो' में 'प्रिया' के बेहतरीन किरदार से मिली, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस- कन्नड़' का पुरस्कार भी मिला। अब रुक्मिणी निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 'ड्रैगन' में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। पिछली बार उन्हें ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1 में देखा गया था।

Advertisement