LOADING...
अभिनेता राहुल बनर्जी मामले में न्याय की मांग, हड़ताल पर जाने को तैयार बंगाली सिनेमा
अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत का मामला

अभिनेता राहुल बनर्जी मामले में न्याय की मांग, हड़ताल पर जाने को तैयार बंगाली सिनेमा

Apr 06, 2026
10:13 am

क्या है खबर?

बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च को निधन हो गया था। बताया जाता है कि 43 वर्षीय अभिनेता ओडिशा के तलसारी बीच पर डूब गए थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह लोकप्रिय बंगाली शो 'भोलेबाबा पार करेगा' की शूटिंग कर रहे थे। इस दुखद घटना के बाद से बंगाली सितारे लगातारा अभिनेता के लिए इंसाफ की मांग उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अब बंगाली इंडस्ट्री ने 7 अप्रैल को अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है।

ऐलान

कोलकाता में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट्स फोरम के आधिकारिक बयान के मुताबिक, सदस्यों ने 5 अप्रैल को एक आपातकालीन बैठक की, जिसमें आर्टिस्ट्स फोरम, फेडरेशन, टेलीविजन निर्माता और निर्देशक शामिल हुए। बैठक में फैसला लिया गया कि 7 अप्रैल को सुबह 7 बजे से कलाकार और तकनीशियन हड़ताल पर जाएंगे। सदस्यों द्वारा यह कदम सेट पर काम करने वाले अभिनेताओं और अन्य क्रू सदस्यों के लिए उचित सुरक्षा सुविधाओं की तत्काल आवश्यकता को उजागर करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विरोध मार्च

इससे पहले किया गया विरोध मार्च

बयान में स्पष्ट किया गया है कि यह हड़ताल उन लोगों पर लागू नहीं होगी जो वर्तमान में कोलकाता और राज्य से बाहर शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले, पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट्स फोरम ने कोलकाता में विरोध मार्च भी निकाला था। ANI के अनुसार, राहुल अपनी सह-अभिनेत्री श्वेता मिश्रा के साथ शो की शूटिंग कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने से वो समुद्र की लहरों में गिर गए। उन्हें मौके पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह बचे नहीं।

Advertisement