Page Loader
रेणुकास्वामी हत्याकांड की आरोपी पवित्रा गौड़ा ने पुलिस हिरासत में किया मेकअप, जारी हुआ नोटिस
पुलिस हिरासत में मेकअप करती दिखीं पवित्रा गौड़ा (तस्वीर: एक्स/@Sai_Vardhan_13)

रेणुकास्वामी हत्याकांड की आरोपी पवित्रा गौड़ा ने पुलिस हिरासत में किया मेकअप, जारी हुआ नोटिस

Jun 27, 2024
07:09 pm

क्या है खबर?

रेणुकास्वामी हत्याकांड की मुख्य आरोपी अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को हाल ही में पुलिस हिरासत में मेकअप करते हुए देखा गया। इस मामले में कर्नाटक पुलिस ने एक महिला पुलिसकर्मी को नोटिस जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पवित्रा को अपराध स्थल की जानकारी दर्ज करने के लिए उनके बेंगलुरु स्थित आवास पर ले जाया जाता हुआ देखा जा सकता है। इस दौरान वह पुलिस हिरासत में लिपस्टिक लगाते हुए नजर आईं।

मामला

दर्शन का बड़ा प्रशंसक था रेणुकास्वामी 

सामने आए वीडियो में पवित्रा को लिपस्टिक लगाते और मेकअप में देखा जा सकता है। वह पुलिस अधिकारियों के साथ अपने आवास से लौटते वक्त मुस्कुराती हुई देखी गईं। पवित्रा के अलावा इस मामले में उनके बॉयफ्रेंड और जाने-माने कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को आरोपी बताया जा रहा है, जिन पर हत्या को अंजाम देने का आरोप है। बता दें रेणुकास्वामी, दर्शन का बड़ा प्रशंसक था। पवित्रा और दर्शन पर आरोप है कि उन्होंने रेणुकास्वामी की हत्या की है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो