Page Loader
कीर्ति सुरेश बनीं बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल की दुल्हन, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें 
कीर्ति सुरेश ने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से रचाई शादी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@keerthysureshofficial)

कीर्ति सुरेश बनीं बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल की दुल्हन, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें 

Dec 12, 2024
03:04 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री कीर्ति सुरेश एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, कीर्ति अपने बॉयफ्रेंड और व्यवसायी एंटनी थाटिल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों पिछले 15 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने आज यानी 12 दिसंबर को गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। अब कीर्ति और एंटनी की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

तस्वीरें

प्रशंसकों को पसंद आई दोनों की जोड़ी

तस्वीरों में कीर्ति और एंटनी की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। दोनों एक-दूसरे को मुस्कुरा रहे हैं। अपनी शादी के दिन कीर्ति ने लाल रंग की साड़ी पहनी है, वहीं एंटनी सफेद धोती पहने नजर आ रहे हैं। कीर्ति ने बीते 27 नवंबर को एंटनी के साथ अपना रिश्ता सार्वजनिक किया था। एंटनी केरल के कोच्चि के रहने वाले हैं। वह जाने-माने व्यवसायी हैं। एंटनी केरल की एक प्रमुख रिसॉर्ट चेन के मालिक भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें