NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आएंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन
    अगली खबर
    फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आएंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन
    'आशिकी 3' में दिखेंगे कार्तिक आर्यन

    फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आएंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 05, 2022
    10:26 am

    क्या है खबर?

    1990 में जब 'आशिकी' रिलीज हुई थी, तो दर्शकों पर इसका खुमार चढ़ गया था। फिल्म के गाने को काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद इसकी दूसरी किस्त 'आशिकी 2' भी सुपरहिट साबित हुई।

    अब लोगों को काफी समय से 'आशिकी 3' का इंतजार है।

    चर्चित अभिनेता कार्तिक आर्यन 'आशिकी 3' में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में मुख्य भूमिका में पर्दे पर दिखाई देंगे।

    रिपोर्ट

    अनुराग बसु करेंगे 'आशिकी 3' का निर्देशन

    कार्तिक हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'आशिकी 3' को लीड करेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस संबंध में जानकारी शेयर की है।

    वैराइटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्ममेकर अनुराग बसु को तीसरे भाग का निर्देशन करने के लिए टीम में शामिल किया गया है।

    अभी तक इस फिल्म के लिए फीमेल लीड की घोषणा नहीं की गई है।

    अब देखना दिलचस्प होगा कि इसमें कार्तिक की जोड़ी किस हिरोइन के साथ बनती है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर किया फिल्म का ऐलान

    Instagram post

    A post shared by kartikaaryan on September 5, 2022 at 9:58 am IST

    बयान

    'आशिकी 3' में काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है- कार्तिक

    कार्तिक फिल्म में शामिल होकर फूले नहीं समा रहे हैं।

    उन्होंने कहा, "क्लासिक 'आशिकी' को देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और 'आशिकी 3' में काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ काम करने के लिए सौभाग्यशाली और आभारी महसूस कर रहा हूं। मैं अनुराग के काम का बड़ा प्रशंसक रहा हूं और इस प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करना, निश्चित रूप से मुझे कई रूप में ढालेगा।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'आशिकी' 30 लाख रुपये के बजट बनी थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये कमाए थे। 'आशिकी 2' भी कमाई के मामले में सफल रही थी। 18 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 109 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    ऑरिजनल फिल्म

    ऐसी है फिल्म 'आशिकी'

    'आशिकी' एक रोमांस-म्यूजिकल फिल्म थी और इसने अपनी शैली के साथ न्याय भी किया। बॉलीवुड में बहुत कम म्यूजिकल फिल्में हैं, जिसे दर्शकों का इतना प्यार मिल पाता है।

    महेश भट्ट ने इस फिल्म का निर्देशन किया था, जो मुकेश भट्ट के बड़े भाई हैं। मुकेश इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे।

    फिल्म में अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी भी नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए राहुल रॉय और अनु की केमिस्ट्री देखने लायक थी।

    जानकारी

    'आशिकी 2' में दिखे थे श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर

    'आशिकी 2' 2013 में दर्शकों के बीच आई थी। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में दिखे थे। इस फिल्म को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

    वर्कफ्रंट

    कार्तिक की आगामी फिल्मों पर एक नजर

    कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'लुका छुपी 2' में नजर आएंगे। वह फिल्म 'शहजादा' में भी दिखने वाले हैं।

    हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में कार्तिक मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह मशहूर निर्माता एकता कपूर की फिल्म 'फ्रेडी' से जुड़े हैं।

    अनीस बाज्मी की एक रोमांटिक फिल्म को लेकर कार्तिक सुर्खियों में हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म में भी कार्तिक नजर आ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन
    अनुराग बसु

    ताज़ा खबरें

    कौन है मोहम्मद सोलिमन, जिसने कोलोराडो में इजरायली समर्थकों पर पेट्रोल बम फेंका? अमेरिका
    मणिरत्नम का असली नाम जानते हैं आप? निर्देशक बनने से पहले किया करते थे ये काम  मणिरत्नम
    मई में होंडा की घरेलू बिक्री और निर्यात में आई गिरावट, जानिए कितनी गाड़ियां बेची  होंडा
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की कमाई में बढ़ोतरी, 10वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये  राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    क्या 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर की 'मोगुल' ठंडे बस्ते में गई? आमिर खान
    सिनेमाघरों में पस्त हो रहीं फिल्मों के कारण बदली गई अजय की 'थैंक गॉड' की स्क्रिप्ट अजय देवगन
    करण जौहर और आदित्य चोपड़ा अब मुझे कास्ट नहीं करते- अनुपम खेर करण जौहर
    'ब्रह्मास्त्र' से 'विक्रम वेधा' तक, सितंबर में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में ब्रह्मास्त्र फिल्म

    कार्तिक आर्यन

    नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा की 'मसाबा मसाबा 2' में दिखेंगे कार्तिक आर्यन नेटफ्लिक्स
    'भूल भुलैया 2' से 'कैप्टन इंडिया' तक, ये हैं कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में बॉलीवुड समाचार
    क्या 'दोस्ताना 2' के बाद जाह्ववी की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से बाहर हुए कार्तिक? करण जौहर
    नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी गई गैर-अंग्रेजी फिल्मों में टॉप-5 में शामिल 'धमाका' नेटफ्लिक्स

    अनुराग बसु

    'जग्गा जासूस' में रणबीर के पिता बनने वाले थे इरफान, इसलिए नहीं बने फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ की 'झुंड' अमेजन प्राइम पर देगी दस्तक, अभिषेक बच्चन की 'लूडो' भी कतार में बॉलीवुड समाचार
    तीन साल की उम्र में यौन उत्पीड़न झेल चुकी हैं फातिमा सना शेख, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    सुपर डांसर 4 के ऑनलाइन ऑडिशन हुए शुरू, इस तरह करें रजिस्ट्रेशन शिल्पा शेट्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025