चिरंजीवी का नेटफ्लिक्स डेब्यू: 'मेगावर्स' की शूटिंग शुरू, जानें शो में कौन-कौन आएगा?
मेगास्टार चिरंजीवी ने अपनी पहली नेटफ्लिक्स टॉक शो 'मेगावर्स' की शूटिंग शुरू कर दी है। आज ही इस सीरीज का ऐलान किया गया है।
इसका मुख्य मकसद तेलुगु सिनेमा की शानदार विरासत का जश्न मनाना है, ताकि फैंस अपने पसंदीदा मेगास्टार से एक नए अंदाज में जुड़ सकें।
नेटफ्लिक्स ने शो के लिए एक खास टैगलाइन दी है, "मास की ग्रामर, स्टाइल की डेफिनेशन। मेगास्टार यहां हैं।"
इस टैगलाइन से ही साफ हो जाता है कि शो में दर्शकों को क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।
'मेगावर्स' में होगी तेलुगु फिल्म के दिग्गजों की बातें
यह टॉक शो तेलुगु फिल्मों की मशहूर कहानियों और दिग्गजों की दुनिया में गहराई से उतरेगा। चिरंजीवी अपने होस्टिंग अनुभव और सिनेमा के प्रति सच्चे लगाव के साथ मेहमानों से गपशप करते दिखेंगे।
गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट्स, एटम मीडिया वेंचर्स और सोलो प्रोडक्शन LLP मिलकर इसे निर्मि कर रहे हैं। 'मेगावर्स' के शुरुआती एपिसोड्स में ब्रह्मनांदम, सुनील और सत्या जैसे बड़े सितारे मेहमान के तौर पर नजर आएंगे।
इससे फैंस को अपने पसंदीदा सितारों को पर्दे के पीछे से करीब से जानने का अनोखा मौका मिलेगा।