बेबाक यूट्यूबर और अभिनेता सत्येंद्र का निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली आखिरी सांस
मनोरंजन
मशहूर अभिनेता और यूट्यूबर सत्येंद्र का चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज रोयापेट्टा सरकारी अस्पताल में हो रहा था।
जानकारी के मुताबिक, अभी तक उनके परिवार का कोई भी सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा है।
फैंस कर रहे हैं सत्येंद्र को याद
सत्येंद्र ने 'एझवाथु मनुधन' और 'मन्न वसनई' जैसी कई क्लासिक तमिल फिल्मों में काम किया था। हालांकि, उन्होंने यूट्यूब पर अपनी बेबाक फिल्म समीक्षाओं से युवाओं के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की थी।
उनकी आखिरी समीक्षा सूर्या की फिल्म 'करप्पु' पर थी। उनके निधन के बाद, सोशल मीडिया पर फैंस, साथी क्रिएटर्स और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।