NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कौन हैं अशोक सराफ, जिन्हें पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित? जानिए कैसा रहा उनका करियर
    अगली खबर
    कौन हैं अशोक सराफ, जिन्हें पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित? जानिए कैसा रहा उनका करियर
    कौन हैं अशोक सराफ, जिन्हें पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित?

    कौन हैं अशोक सराफ, जिन्हें पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित? जानिए कैसा रहा उनका करियर

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Jan 30, 2025
    11:15 am

    क्या है खबर?

    भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नागरिक सम्मानों का ऐलान कर दिया गया है। इस साल जिन्हें पद्मश्री से नवाजा जाने वाला है, उनमें से एक अभिनेता अशोक सराफ भी हैं।

    पद्मश्री सम्मान किसी विशेष क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट काम करने के लिए दिया जाता है।

    इस वक्त अशोक लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हर कोई उनके बारे में जानने के लिए बेताब है। आइए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।

    पहचान

    1970 के दशक से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अशोक

    अशोक सराफ एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और हास्य कलाकार हैं, जो मुख्य रूप से मराठी सिनेमा में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं।

    इसके अलावा वह हिंदी फिल्मों और टीवी शो में भी काम कर चुके हैं। वह 1970 के दशक से लगातार मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं और खासकर अपने हास्य अभिनय के लिए लोकप्रिय हैं।

    अशोक का जन्म 4 जून, 1947 को मुंबई में हुआ था और अपनी पढ़ाई DGT विद्यालय से पूरी की है।

    मराठी सिनेमा

    200 से अधिक मराठी फिल्मों में किया काम

    अशोक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1969 में आई मराठी फिल्म 'जानकी' के जरिए की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

    'दोन्हि घरचा पहुना', 'आलय तूफान दरयाला', 'जावल ये लाजु नाको', 'राम राम गंगाराम', 'वेद' और 'गोंधलात गोंधल' उनकी बहुचर्चित फिल्मों में से एक हैं।

    अशोक ने 200 से अधिक मराठी फिल्मों में काम किया है, जिन्हें दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। उन्हें पिछली बार मराठी फिल्म 'लाइफ लाइन' (2024) में देखा गया था।

    हिंदी फिल्में

    इन हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं अशोक

    अशोक ने 1978 में हिंदी सिनेमा का रुख किया और फिल्म 'दामाद' में अभिनय कर लोगों के बीच छा गए।

    इसके अलावा वह 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998), 'सिंघम' (2011), 'कर्ज' (1980), 'यस बॉस' (1997) और 'कुली नंबर 1' (1995) जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

    अशोक ने 'हम पांच', 'छोटी बड़ी बातें', 'चुटकी बजाके', 'डोंट वरी हो जाएगा' और 'आ बैल मुझे मार' जैसे टीवी शो में भी काम किया है।

    जानकारी

    अशोक को मिल चुके हैं ये पुरस्कार

    अशोक को मराठी सिनेमा में उनके योगदान के लिए जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें कई फिल्मफेयर और महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवार्ड्स भी मिल चुके हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो अशोक की पत्नी नयनतारा सहगल भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मराठी सिनेमा
    पद्मश्री
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    मराठी सिनेमा

    खाने में कड़वा लेकिन गुणाें से भरपूर है करेला, जानिए इसके फायदे भारत की खबरें
    मशहूर अभिनेता रवि पटवर्धन का कार्डिएट अरेस्ट से निधन, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया काम बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'छोरी' का पहला मोशन पोस्टर जारी, भयानक अवतार में नजर आईं नुसरत भरूचा इंस्टाग्राम
    निर्देशन में डेब्यू करेंगे रितेश देशमुख, पत्नी जेनेलिया होंगी हिरोइन रितेश देशमुख

    पद्मश्री

    सुनील छेत्री बने पद्मश्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर, जाने अन्य पांच फुटबॉलर्स के नाम फुटबॉल समाचार
    कोई साबित करे कि मैंने गलत किया, तो पद्मश्री लौटा दूंगी- कंगना रनौत बॉलीवुड समाचार
    पद्मश्री से सम्मानित कार्टूनिस्ट नारायण देवनाथ का 97 साल की उम्र में निधन पश्चिम बंगाल
    CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची सुंदर पिचई

    बॉलीवुड समाचार

    'जाट' इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दूसरी बार अक्षय कुमार से भिड़ेंगे सनी देओल सनी देओल
    सैफ अली खान के हमलावर शरीफुल इस्लाम को कोर्ट ने 29 जनवरी तक हिरासत में भेजा सैफ अली खान
    रणदीप हुड्डा और जॉन सीना आए साथ, हॉलीवुड फिल्म 'मैचबॉक्स' के लिए मिलाया हाथ जॉन सीना
    'स्काई फोर्स' देखकर निकली जनता क्या बोली? जानिए अक्षय कुमार पास हुए या फेल अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025