Page Loader
OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर दस्तक देगी अभिषेक बच्चन की 'घूमर', रिलीज तारीख से उठा पर्दा 
ZEE5 पर दस्तक देगी 'घूमर' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bachchan)

OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर दस्तक देगी अभिषेक बच्चन की 'घूमर', रिलीज तारीख से उठा पर्दा 

Nov 03, 2023
05:12 pm

क्या है खबर?

18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म 'घूमर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। समीक्षकों के साथ-साथ फिल्मी हस्तियों और खिलाड़ियों की तारीफ मिलने के बावजूद दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया, जिसके चलते 20 करोड़ रुपये की लागत में बनी 'घूमर' ने महज 4.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब 'घूमर' अपनी OTT रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म ZEE5 पर दस्तक देगी। इसका प्रीमियर 10 नवंबर को किया जाएगा।

घूमर

फिल्म में नजर आए थे ये कलाकार 

ZEE5 ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'घूमर' का एक पोस्टर साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'पिच तैयार है। क्या आप? इस क्रिकेट सीजन में 'घूमर' के साथ और अधिक एक्शन जोड़े। 'घूमर' 10 नवंबर को ZEE5 पर आएगी।' 'घूमर' में सैयामी खेर भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसमें शबाना आजमी और अंगद बेदी जैसे सितारों ने भी अभिनय किया था। इसमें सैयामी एक क्रिकेटर की भूमिका में थे और अभिषेक उनके कोच के रूप में दिखाई दिए।

ट्विटर पोस्ट

ZEE5 पर रिलीज होगी 'घूमर'