LOADING...
अभिजीत भट्टाचार्य ने 'चुनरी चुनरी' गाने की आलोचना की, बोले- वरुण कभी सलमान नहीं बन सकते 
'चुनरी चुनरी' गाने पर अभिजीत भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया दी

अभिजीत भट्टाचार्य ने 'चुनरी चुनरी' गाने की आलोचना की, बोले- वरुण कभी सलमान नहीं बन सकते 

May 27, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से 'चुनरी चुनरी' गाना रिलीज हो चुका है। यह 1999 में आई सलमान खान की फिल्म 'बीवी नंबर 1' के मूल गाने 'चुनरी चुनरी' का रीमेक वर्जन है, जिसे अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी थी। अब जब रीमेक गाना रिलीज किया गया है, तो सोशल मीडिया पर इसे प्यार कम और आलोचनाएं ज्यादा मिल रही हैं। इस बीच, गायक ने भी वरुण के गाने पर प्रतिक्रिया दी है।

अंतर

"सलमान खान और वरुण धवन में है बड़ा अंतर"

ANI से अभिजीत ने कहा, "ये गाना सलमान की जिंदगी का सबसे बड़ा गाना था। जब आया था, तब से अब तक ट्रेंडिंग में है। सलमान की जिंदगी का सबसे बड़ा हिट है 'चुन्नरी चुनरी'।" उन्होंने कहा, "वरुण ने सिर्फ पुरानी फिल्मों में काम, खासकर जो उनके पिता (डेविड धवन) ने निर्देशित कीं। वो उन्हीं गानों का इस्तेमाल करते हैं जो कभी हिट हुआ करते थे। वरुण इस गाने से सलमान नहीं बन सकते। दोनों में बहुत बड़ा अंतर है।"

मजाक

अभिजीत ने उड़ाया वरुण के गाने का मजाक

उन्होंने 'चुनरी चुनरी' गाने के रीमेक का मजाक उड़ाते हुए कहा, "जब मैंने गाना सुना, तो मुझे लगा कि यह कोई भजन है। 'चुनरी चुनरी' मूल रूप से एक रोमांटिक गाना था, जिसे अब भजन में बदल दिया गया है।" उन्होंने यह भी कहा कि निर्माताओं ने गाने का रीमेक बनाने से पहले उनसे संपर्क नहीं किया था। बता दें, वरुण की फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। इसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए नए गाने का वीडियो

Advertisement