LOADING...
फिल्म 'है जवानी तो...' से जारी हुआ 'चुनरी चुनरी' गाना, वरुण-पूजा और मृणाल ने जमाया रंग

फिल्म 'है जवानी तो...' से जारी हुआ 'चुनरी चुनरी' गाना, वरुण-पूजा और मृणाल ने जमाया रंग

May 26, 2026
05:20 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर का नया गाना 'चुनरी चुनरी' यूट्यूब पर जारी हो गया है। इसमें तीनों कलाकारों ने अभिनय जबरदस्त डांस और केमिस्ट्री से लोगों का ध्यान खींच लिया है। बता दें, यह गाना मूल रूप से डेविड धवन की फिल्म 'बीवी नंबर 1' (1999) का है, जिसमें सलमान खान और सुष्मिता सेन नजर आए थे। निर्माताओं ने गाने को आज के आधुनिक संगीत में पेश किया है।

गाना

'चुनरी चुनरी' को लेकर बंटी लोगों की राय

गाना देखने के बाद जहां कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ को खास पसंद नहीं आया है। उनका कहना है कि वरुण पर फिल्माया ये गाना 90 के दशक वाली वाइब नहीं दे रहा, जो एक आइकॉनिक गाना था। नए गाने को आईपी सिंह, जोनिता गांधी, असीस कौर, सुधीर यदुवंशी और अनुराधा श्रीराम ने मिलकर गाया है, जबकि बोल आईपी ने लिखे हैं। संगीत आईपी और अक्षय ने मिलकर आज की पीढ़ी के हिसाब से दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

Advertisement

फिल्म

जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

टिप्स फिल्म्स द्वारा निर्मित 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसमें मनीष पॉल, मौनी रॉय, जिमी शेरगिल और चंकी पांडे जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं। 'जुड़वा 2', 'मैं तेरा हीरो' और 'कुली नंबर 1' के बाद, वरुण अपने पिता के साथ चौथी फिल्म कर रहे हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। इसकी टक्कर राम चरण की 'पेड्‌डी' (4 जून) से होगी।

Advertisement