LOADING...
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अस्पताल में भर्ती, पीठ की 2 सर्जरी हुईं  
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अस्पताल में भर्ती (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aaysharma)

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अस्पताल में भर्ती, पीठ की 2 सर्जरी हुईं  

Jun 25, 2025
11:28 am

क्या है खबर?

सलमान खान के बहनोई और जाने-माने अभिनेता आयुष शर्मा इस वक्त मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं। आयुष ने खुलासा किया कि उनकी पीठ की 2 सर्जरी हुई हैं। अभिनेता ने बताया कि साल 2024 में आई फिल्म 'रुसलान' के सेट पर स्टंट करते समय उनकी पीठ में चोट लग गई थी।

बयान

आयुष ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट

आयुष का मानना है कि उनसे एक बड़ी गलती हो गई है। उन्होंने अपने पीठ के दर्द को हल्के में ले लिया, जिसके बाद अब उनकी 2 सर्जरी हुई है। आयुष ने लिखा, 'जिंदगी आपको धीरे करने का कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेती है। मुझे पिछले कुछ सालों से पीठ में लगातार दर्द हो रहा था। ये दर्द 'रुसलान' के सेट पर एक्शन सीन करते समय शुरू हुआ था। मैंने इसे नजरअंदाज किया और इसे छिपा लिया।"

आयुष

काम पर लौटना चाहते हैं आयुष

आयुष ने आगे लिखा, "जब मैं अभी अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था तब चीजें बदल गईं। डांस करना, स्टंट करना, यहां तक कि हल्का-फुल्का स्ट्रेच करना, सब बंद हो गया है। मुझसे बड़ी गलती ये हुई है कि मैंने दर्द को हल्के में लिया। मेरी पीठ की 2 सर्जरी हुई हैं। मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं। मैं काम पर लौटना चाहता हूं।" काम के मोर्चे पर बात करें तो आयुष जल्द फिल्म 'क्वाथा' में नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें