'पेड्डी' विवाद: आशिका रंगनाथ ने जाह्नवी कपूर का दिया साथ, पूरे सिस्टम को लिया आड़े हाथ
तेलुगू फिल्म 'पेड्डी' के कुछ दृश्यों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसी को लेकर अब अभिनेत्री आशिका रंगनाथ, जाह्नवी कपूर के समर्थन में खड़ी हो गई हैं। उन्होंने किसी एक कलाकार को कसूरवार ठहराने की बजाय पूरे सिस्टम पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सिनेमा को आगे बढ़ने के लिए आलोचना सोच-समझकर की जानी चाहिए।
पूरे सिस्टम पर रंगनाथन का निशाना
इंस्टाग्राम पर रंगनाथ ने साफ किया कि उनका निशाना किसी एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर था। उन्होंने ये भी बताया कि वो जाह्नवी कपूर का सम्मान करती हैं और रचनात्मक फीडबैक को काफी महत्वपूर्ण मानती हैं। इस पर फिल्म 'पेड्डी' के निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिल्मों का काम दर्शकों से जुड़ना होता है, ना कि उन्हें असहज महसूस कराना। बुच्ची बाबू सना ने यह भी जानकारी दी कि फिल्म को मिली प्रतिक्रिया को गंभीरता से देखा जा रहा है।