कान्स 2026: मां ऐश्वर्या संग पहली बार रेड कार्पेट पर उतरीं आराध्या बच्चन, तस्वीरें वायरल
क्या है खबर?
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के मंच से कुछ बेहद खूबसूरत और यादगार तस्वीरें सामने आई हैं। बॉलीवुड की 'ग्लोबल क्वीन' ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर अपना शानदार डेब्यू कर लिया है। अब तक अपनी मां के साथ सिर्फ एक साथी के रूप में दिखने वाली 14 साल की आराध्या इस बार खुद स्पॉटलाइट में रहीं और अपने लुक से पूरी लाइमलाइट लूट ली। मां-बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
डेब्यू
कान्स में आराध्या बच्चन का धमाकेदार डेब्यू
आराध्या ने आखिरकार कान्स फिल्म फेस्टिवल में आयोजित एक इवेंट में अपनी मां के साथ अपना आधिकारिक रेड कार्पेट डेब्यू कर ही लिया। उन्होंने लाल रंग का एक चमकदार गाउन पहना था, जिसमें पीछे एक सुंदर सा लहराता हुआ कपड़ा लगा था। इस बार सबका ध्यान आराध्या ने ही अपनी तरफ खींचा। लाल परी बनीं आराध्या जैसे ही मां के साथ रेड कार्पेट पर उतरीं, सारे कैमरे उनकी तरफ घूम गए। मां-बेटी का ये पल इंटरनेट पर छाया हुआ है।
दीवानगी
फैंस बोले- ये तो छोटी ऐश्वर्या है
आराध्या पिछले कई सालों से अपनी मां के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में आ रही हैं, लेकिन ये पहली बार है, जब उन्होंने अपनी मां के साथ रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा और तस्वीरों के लिए पैपराजी को जमकर पोज दिए। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस मां-बेटी की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'रानी और राजकुमारी'। कुछ लोग आराध्या को छोटी ऐश्वर्या बता रहे हैं। एक ने लिखा, 'बिल्कुल मां पर गई है आराध्या।'
ट्विटर पोस्ट
कान्स में छा गईं आराध्या बच्चन
aishwarya rai and aaradhya bachchan at the cannes l'oreal awards 2026 pic.twitter.com/dybAVjc6Mh
— s (@lostinsfictionn) May 23, 2026
ट्विटर पोस्ट
मां के साथ पोज देती दिखीं आराध्या
Aaradhya alone at the age of 13 mugged all them nepo kids 👑#AishwaryaRaiBachchan #AishwaryaRai pic.twitter.com/momj7gz1sK
— AISHWARYA RAI 💙 (@my_aishwarya) May 22, 2026
महफिल
नीले रंग के गाउन में भी खूब चमकी थीं ऐश
ऐश्वर्या ने फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें कान्स में भारत का सबसे भरोसेमंद और सदाबहार आइकॉन माना जाता है। इससे पहले उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के बनाए एक बेहद अनोखे और शाही ब्लू गाउन में खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसे स्टाइलिस्ट मोहित राय के साथ मिलकर तैयार किया गया था। फेस्टिवल के दौरान ऐश्वर्या को लॉरियल की साथी ब्रांड एंबेसडर और हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया के साथ भी बहुत गर्मजोशी से मिलते और बातचीत करते हुए देखा गया।
सफर
ऐश्वर्या का कान्स में पहला कदम
20 साल से भी ज्यादा समय से कान्स में लगातार शामिल हो रहीं ऐश्वर्या पहली बार साल 2002 में इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। तब वो फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर के लिए शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ वहां पहुंची थीं। इसके 1 साल बाद ऐश्वर्या आधिकारिक तौर पर लॉरियल की ग्लोबल एंबेसडर बनीं और तब से लेकर आज तक वो कान्स के रेड कार्पेट पर भारत का सबसे लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं।