Loading...
'भाई तेरा स्टार है' में रीक्रिएट हुआ 28 साल पुराना आमिर-रानी का ये गाना, देखें वीडियो

'भाई तेरा स्टार है' में रीक्रिएट हुआ 28 साल पुराना आमिर-रानी का ये गाना, देखें वीडियो

Jul 22, 2026
01:33 pm

क्या है खबर?

राघव जुयाल बतौर हीरो अपनी पहली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से लोगों के बीच आने को तैयार हैं। विवेक बी. अग्रवाल के निर्देशन में बनी ये एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें संजय कपूर, निहारिका एनएम, चंदन रॉय सान्याल और विकल्प मेहता समेत कई कलाकार अहम किरदारों में हैं। इसका ट्रेलर जारी हो चुका है, जबकि फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों का रुख करेगी। अब फिल्म से एक रोमांटिक गाना जारी हुआ है, जो असल में एक रीमेक ट्रैक है।

गाना

पलक मुच्छल ने गाने को दी नई आवाज

फिल्म में जिस गाने को रीक्रिएट किया गया है, वो असल में फिल्म 'गुलाम' (1998) का 'आंखों से तूने ये क्या कह दिया' है, जिसे आमिर खान और रानी मुखर्जी पर फिल्माया गया था।

यूट्यूब पर 'आंखों से तूने 2.0' नाम से आए इस गाने में राघव और निहारिका ने रोमांटिक डांस किया है।

पलक मुच्छल और देव नेगी ने सुर लगाए हैं, जबकि बोल मोहसिन शेख ने लिखे हैं।

लोग भी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी तारीफ कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए रीमेक गाने की झलक

ADVERTISEMENT