Page Loader
'आंखों की गुस्ताखियां': OTT पर कहां देख पाएंगे विक्रांत मैसी की फिल्म, सामने आई ये जानकारी 
OTT पर कहां देख पाएंगे 'आंखों की गुस्ताखियां' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vikrantmassey)

'आंखों की गुस्ताखियां': OTT पर कहां देख पाएंगे विक्रांत मैसी की फिल्म, सामने आई ये जानकारी 

Jul 10, 2025
05:04 pm

क्या है खबर?

विक्रांत मैसी की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 11 जुलाई, 2025 को दर्शकों के बीच आएगी। इस फिल्म में विक्रांत की जोड़ी पहली बार शनाया कपूर के साथ बनी है। दोनों सितारे इन दिनों फिल्म के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। अब 'आंखों की गुस्ताखियां' की रिलीज से फिल्म की OTT रिलीज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। आइए जानें आप यह फिल्म OTT पर कहां देख सकते हैं।

रिपोर्ट

नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे फिल्म 

OTT प्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'आंखों की गुस्ताखियां' के OTT राइट्स ZEE5 ने खरीद लिए हैं। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर दस्तक देगी। फिलहाल फिल्म की OTT की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का प्रीमियर अगस्त, 2025 के अंत तक किया जा सकता है। निर्माताओं की ओर से जल्द इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

आंखों की गुस्ताखियां

संतोष सिंह ने किया है फिल्म का निर्देशन 

'आंखों की गुस्ताखियां' भारत के मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड की लोकप्रिय लघु कहानी, 'द आइज हैव इट' पर आधारित है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान संतोष सिंह ने संभाली है। फिल्म का निर्माण मानसी बागला और वरुण बागला ने किया है और इसे जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है। इस फिल्म में विक्रांत नेत्रहीन संगीतकार की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं फिल्म के जरिए शनाया अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं।