LOADING...
आमिर खान की 'ना' ने चमका दी इन कलाकारों की किस्मत, ठुकराई ये फिल्में रहीं ब्लॉकबस्टर
आमिर खान ने छोड़ीं ये सुपरहिट फिल्में

आमिर खान की 'ना' ने चमका दी इन कलाकारों की किस्मत, ठुकराई ये फिल्में रहीं ब्लॉकबस्टर

Jun 07, 2026
10:21 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के प्रस्ताव को ठुकराया भी है। आमिर द्वारा इनकार की गई इन फिल्मों ने कई अभिनेताओं के करियर में चार चांद लगा दिए, जैसे सलमान खान और शाहरुख खान। ऐसे में आइए जानें कौन-सी हैं वो फिल्में, जिन्होंने बदल दी दूसरे अभिनेताओं की तकदीर।

#1, #2 & #3

'डर', 'हम आपके हैं कौन?' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

'डर' के लिए सबसे पहले आमिर को प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से इनकार कर दिया। फिर शाहरुख को यह किरदार मिला। 'हम आपके हैं कौन?' के निर्माता आमिर को इसमें लेना चाहते थे, लेकिन फिर अचानकर उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया। फिर सलमान ने इसमें काम किया। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के निर्माता की पसंद आमिर थे, लेकिन जब उन्होंने इसे ठुकरा दिया, तब शाहरुख को इसमें लिया गया।

#4, #5 & #6

'दिल तो पागल है', 'मोहब्बतें' और 'स्वदेश'

'दिल तो पागल है' के निर्माता यश चोपड़ा आमिर को फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन उनके मना करने के बाद शाहरुख को इसमें लिया गया था। आमिर ने फिल्म 'मोहब्बतें' को भी ठुकरा दिया था। ऐसे में शाहरुख को यह किरदार मिला था। 'स्वदेश' के लिए निर्माताओं की पहली पसंद आमिर थे, लेकिन जब उन्होंने इस फिल्म के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तब इसमें शहरुख को लिया गया।

Advertisement

#7 & #8

'बजरंगी भाईजान' और 'संजू'

फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के निर्देशन कबीर खान ने सलमान की जगह आमिर को फिल्म का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसमें काम करन से इनकार कर दिया और उनकी ना के बाद ये सलमान की झोली में गिरी और सुपर-डुपरहिट हुई। रणबीर कपूर की सबसे सफल फिल्मों में शुमार 'संजू' के निर्देशक राजकुमार हिरानी संजय दत्त के पिता सुनील दत्त के रोल के लिए आमिर को लेना चाहते थे, लेकिन आमिर ने साफ मना कर दिया था।

Advertisement