Loading...
आमिर खान ने प्रदीप रावत के निधन पर जताया दुख, 'लगान' और 'गजनी' को किया याद
आमिर खान ने प्रदीव रावत को श्रद्धांजलि दी

आमिर खान ने प्रदीप रावत के निधन पर जताया दुख, 'लगान' और 'गजनी' को किया याद

Aug 05, 2026
02:42 pm

क्या है खबर?

आमिर खान ने अपने सह-कलाकार और अभिनेता प्रदीप रावत के निधन पर दुख जताया है। सुपरस्टार ने उन्हें एक समर्पित और निडर अभिनेता के रूप में याद करते हुए अपनी फिल्मों 'लगान' और 'गजनी' की सफलता का क्रेडिट भी दिया। बता दें, प्रदीप ने 4 अगस्त को 74 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जंग लड़ रहे थे। उनके अचानक निधन से सिनेमा जगत में शोक छा गया है।

श्रद्धांजलि

आमिर ने प्रदीप को भावुक विदाई दी

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, आमिर ने प्रदीप को भावुक विदाई देते हुए कहा, "वे एक अभिनेता के रूप में बेहद समर्पित और निडर थे। प्रदीप जी ने 'गजनी' में मुख्य भूमिका निभाई थी। मुझे लगता है कि यह हमारे सिनेमा के सबसे प्रभावशाली खलनायकों में से एक था। उनके बिना फिल्म सफल नहीं हो पाती।"

वहीं, साल 2001 में आई आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' में प्रदीप ने 'देवा सिंह सोढ़ी' का किरदार निभाया था।

तारीफ

'देवा सिंह सोढ़ी' का किरदार याद करते हुए आमिर ने कही ये बात

अभिनेता ने कहा, "पहले 'लगान' में उन्होंने देवा सिंह सोढ़ी के किरदार में अपना एक अलग अंदाज जोड़ा था। मुझे नहीं लगता कि कोई और इतने शानदार अंदाज में सोढ़ी का किरदार निभा सकता था। वे एक बहुमुखी अभिनेता थे। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।"

प्रदीप को साल 1988 में आई बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में 'अश्वत्थामा' के किरदार से खूब लोकप्रियता मिली थी।

इसके अलावा, उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा में कई फिल्में की थीं।

ADVERTISEMENT