आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, इरफान पठान ने शेयर किया वायरल वीडियो
मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने उनकी शादी का एक बेहद खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर और गौरी अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच भावुक होकर शादी की रस्में निभाते और अपना पहला डांस करते हुए नजा आ रहे हैं। इस दिल छू लेने वाले पल में आमिर ने गौरी को गले लगाया और उन पर प्यार बरसाया।
शादी के बाद गौरी स्प्रैट के धर्म परिवर्तन की चर्चाएं तेज
दूसरी ओर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बाद सोशल मीडिया पर गौरी के इस्लाम कबूल करने की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, अब तक ऐसी किसी आधिकारिक जानकारी या पुष्टि सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने सादगी से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की है, जिसमें धर्म परिवर्तन की कोई कानूनी आवश्यकता नहीं होती। ऐसे में गौरी के इस्लाम अपनाने की खबरें फिलहाल महज अटकलें हैं और दोनों की ओर से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।