LOADING...
आमिर खान की शादी का पहला वीडियो वायरल, पत्नी गौरी स्प्रैट को किया किस
सामने आया आमिर-गौरी की शादी का पहला वीडियो

आमिर खान की शादी का पहला वीडियो वायरल, पत्नी गौरी स्प्रैट को किया किस

Jul 05, 2026
06:20 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही छा गया है। शादी की रस्में पूरी होने के ठीक बाद आमिर अपनी नई-नवेली दुल्हन गौरी को बेहद प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद इस नए शादीशुदा जोड़े ने अपने परिवार के साथ मिलकर बेहद खूबसूरत और यादगार डांस भी किया। शादी का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

वायरल वीडियो

"तुम मेरी कानूनी पत्नी हो..."

वायरल हो रहे आमिर-गौरी की शादी के एक वीडियो में अभिनेता गौरी को अपनी 'कानूनी पत्नी' कहते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो उन्हें किस करने के लिए आगे बढ़ते हैं, हालांकि वीडियो इसके पूरा होने से ठीक पहले ही कट हो जाता है, वहीं जब गौरी आमिर को अपना 'कानूनी पति' कहती हैं, तो इसके बाद आमिर उनके हाथ पर प्यार से किस करते हैं। वीडियो में आमिर परिवार के साथ जमकर डांस करते दिख रहे हैं।

झलकियां

क्रिकेटर इरफान पठान ने शेयर किया था आमिर की शादी का वीडियो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने आमिर खान और गौरी की शादी का ये वीडियो सबसे पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस शादी में शामिल हुए इरफान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कपल के लिए एक बेहद प्यारा संदेश लिखा। उन्होंने बधाई देते हुए लिखा, 'प्यारे आमिर भाई और गौरी, शादी की ढेरों शुभकामनाएं। मैं दुआ करता हूँ कि आपकी जिंदगी प्यार, खुशी और हंसी से भरी रहे। अल्लाह आपके इस खूबसूरत सफर को बरकतों से नवाजे।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

मेहमान

शादी में शामिल हुए केवल 150 खास मेहमान

इस शादी में करीब 150 मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी में आमिर के बच्चे जुनैद खान और आइरा खान अपने पति नुपुर शिखरे के साथ शामिल हुए। इस जश्न में दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, राजनेता राज ठाकरे, आशुतोष गोवारिकर, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, कॉमेडियन वीर दास और अभिनेत्री एली अवराम शामिल थीं। आमिर-गौरी एक-दूसरे को पिछले करीब 25 सालों से जानते हैं। हालांकि, दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला दोबारा दो साल पहले शुरू हुआ। बेंगलुरु

Advertisement