LOADING...
'अंदाज अपना अपना' का नया ट्रेलर जारी, जानिए सिनेमाघरों में दोबारा कब रिलीज हो रही फिल्म 

'अंदाज अपना अपना' का नया ट्रेलर जारी, जानिए सिनेमाघरों में दोबारा कब रिलीज हो रही फिल्म 

Apr 07, 2025
11:58 am

क्या है खबर?

आमिर खान और सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' लगभग 31 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पहली बार 4 नवंबर, 1994 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। अब निर्माताओं ने 'अंदाज अपना अपना' का नया ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे देख दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। आइए जानें यह फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी।

तारीख

25 अप्रैल को दोबारा रिलीज होगी फिल्म

'अंदाज अपना अपना' को 25 अप्रैल, 2025 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से होने वाला है। यह फिल्म भी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों का रुख करने वाली है। आमिर और सलमान के अलावा इस फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे कलाकार भी नजर आए थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

ट्विटर पोस्ट

सलमान ने साझा किया ट्रेलर