LOADING...
सब्यसाची ने डिजाइन किए आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी के कपड़े, सामने आई नई तस्वीर
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी की आई नई तस्वीर

सब्यसाची ने डिजाइन किए आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी के कपड़े, सामने आई नई तस्वीर

Jul 08, 2026
03:43 pm

क्या है खबर?

आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 5 जुलाई को दोनों ने अपने बांद्रा स्थित घर पर परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब आमिर और गौरी की शादी समारोह से नई तस्वीर सामने आई है, जिनमें दोनों मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए गए कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

तस्वीर

शादी में आमिर ने पहनी थी पैरों में पायल

तस्वीर में, 61 वर्षीय आमिर को सफेद रंग की धोती-कुर्ता पहने हुए देखा जा सकता है। अपने सादगी भरे लुक को उन्होंने एक आकर्षक ब्रोच के साथ पूरा किया। पैरों में चांदी की पायल भी पहनीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर चुका है। वहीं 47 वर्षीय गौरी पेस्टल रंग के लहंगे में नजर आईं जिसे उन्होंने भारी-भरकम ज्वैलरी के साथ पूरा किया। बता दें, आमिर और गौरी ने करीब डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

Advertisement