गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी का जश्न, रोशनी से नहाया आमिर खान का घर
मनोरंजन
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तारीख पक्की हो गई है। दोनों 5 जुलाई, 2026 को शादी करने जा रहे हैं। शादी को लेकर आमिर के घर पर अभी से ही जश्न का माहौल है और पूरे घर को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है। ये शादी बहुत ही निजी होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
आमीर खान और गौरी स्प्रेत 100-150 मेहमानों को देंगे दावत
शादी के बाद आमिर और गौरी करीब 100 से 150 खास मेहमानों को लंच (दोपहर के खाने) की दावत देंगे। इस समारोह में उनके करीबी दोस्त और फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी भी शामिल होंगे। इसके अलावा आमिर के बच्चे जुनैद, इरा और आजाद भी इस शादी का हिस्सा बनेंगे। ये आमिर खान की तीसरी शादी होगी। अपनी पूर्व पत्नी किरण राव से अलग होने के बाद भी आमिर उनके साथ मिलकर अपने बेटे आजाद की परवरिश कर रहे हैं।